{"_id":"6a8da13a4f4962418b039544","slug":"hprca-final-result-for-computer-teacher-recruitment-declared-117-candidates-selected-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल राज्य चयन आयोग: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल राज्य चयन आयोग: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 117 उम्मीदवारों का चयन
Tue, 25 Aug 2026 07:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:35 PM IST
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 2,581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,021 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26032 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 2,581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,021 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
परीक्षा में 293 का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया था। 13 और 17 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 117 उम्मीदवारों का चयन किया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।
विज्ञापन