फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hprca: Final results for drawing teacher recruitment declared; 117 candidates selected.

हिमाचल चयन आयोग: ड्राइंग टीचर के 118 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 2349 ने किया था आवेदन

Fri, 16 Oct 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 07:08 PM IST
सार
Register For Event

भर्ती में 117 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि एससी (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी का एक पद योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गया। 

विज्ञापन
hprca: Final results for drawing teacher recruitment declared; 117 candidates selected.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने ड्राइंग टीचर के 118 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती में 117 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि एससी (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी का एक पद योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गया। यह भर्ती पोस्ट कोड 26022 के तहत हुई है। भर्ती के लिए कुल 2349 आवेदन प्राप्त हुए थे। 29 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 1976 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 373 अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा की मेरिट के आधार पर 294 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 21 से 23 सितंबर तक आयोजित हुई। इसके बाद आयोग ने 117 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आईटीआई-फार्मेसी विद्यार्थियों के माइग्रेशन सर्टिफिकेट-एनओसी अब ऑनलाइन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए आईटीआई पास विद्यार्थियों के माइग्रेशन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा फार्मेसी के विद्यार्थियों के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) ऑनलाइन जारी करने की सुविधा शुरू की है। इससे विद्यार्थियों और संस्थानों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे रविंद्र शर्मा ने बताया कि आईटीआई पास विद्यार्थी जरूरत के अनुसार माइग्रेशन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा फार्मेसी के अभ्यर्थी एनओसी प्राप्त करने के लिए बोर्ड के ऑनलाइन स्टूडेंट पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed