{"_id":"6a9ec8fd605f1119cd0b8061","slug":"kullu-devotees-reach-dinosaur-lake-for-a-dip-despite-the-ban-one-youth-died-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: प्रतिबंध के बाद स्नान करने डायनासौर झील पहुंचे श्रद्धालु, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: प्रतिबंध के बाद स्नान करने डायनासौर झील पहुंचे श्रद्धालु, एक युवक की मौत
Mon, 07 Sep 2026 07:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:54 PM IST
कुल्लू जिले की लगघाटी की डायनासौर झील में प्रतिबंध के बावजूद श्रद्धालु बीस भादो का स्नान करने पहुंचे। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
डायनासौर झील।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी की डायनासौर झील में प्रतिबंध के बावजूद श्रद्धालु बीस भादो का स्नान करने पहुंचे। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तापे राम (23) निवासी त्रिसड़ी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह स्नान करने के लिए अपने दोस्तों के साथ हिमरी टाॅप, सुलधार होते हुए 20 भादो यानी शनिवार को डायनासौर पहुंचा था। झील के समीप पहुंचते ही अचानक युवक की तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। उसके बाद रविवार को परिजन, गांव के लोग, पुलिस और रेस्क्यू दल के सदस्य डायनासौर पहुंचे। उसके बाद तापे राम के शव को रविवार देर रात को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, फुंगणी माता के पुजारी राम लाल ठाकुर ने बताया कि डायनासौर में बीस भादो स्नान पर रोक लगा रखी है। पांच-छह युवा हिमरी टॉप होते हुए डायनसौर पहुंचे थे, जिनमें से एक की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक की मौत का कारण प्रथम दृष्टया ऑक्सीजन की कमी लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। एसपी अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन