फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Dussehra Devta Nazarana and Bajantri Allowance Hike

कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में पांच फीसदी बढ़ोतरी, बजंतरियों का मानदेय भी बढ़ाया

Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 27 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री ने कुल्लू कार्निवल में भाग लेने वाले महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने का एलान भी किया। अब तक कार्निवल की झांकियों में शामिल होने वाले महिला मंडलों को कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती थी। 

विज्ञापन
Kullu Dussehra Devta Nazarana and Bajantri Allowance Hike
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शामिल होने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, देवताओं के वाद्ययंत्र बजाने वाले बजंतरियों का मानदेय भी 10 फीसदी बढ़ाया गया है। इसके अलावा दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के साथ आने वाले मुख्य गूरों को इस वर्ष से 1100-1100 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी। मंगलवार को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कुल्लू कार्निवल में भाग लेने वाले महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये देने का एलान भी किया। अब तक कार्निवल की झांकियों में शामिल होने वाले महिला मंडलों को कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि सरकार कुल्लू दशहरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत का प्रतीक है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विज्ञापन


 

Trending Videos

भाजपा सरकार ने हिमाचल की संपदा लुटाई, मेरी रील बनाने को रखे हैं 50 लोग
समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश की संपदा लुटाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भाजपा सरकार के समय पांच हजार बीघा जमीन बिना पंजीकरण शुल्क के एक करोड़ रुपये की लीज पर दी गई, जबकि इसका मूल्य करीब 10 हजार करोड़ रुपये बताया गया। इसके बावजूद वहां बिजली परियोजनाएं स्थापित नहीं हो पाईं।मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के पांच गुटों के 50 लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रांतियां फैलाने और उनकी रील बनाकर वायरल करने में लगे हैं।




 
विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए नियमों में बदलाव किए हैं। मकान क्षतिग्रस्त होने पर सात लाख रुपये तक मुआवजे का प्रावधान किया गया है। उन्होंने वर्ष 2025 में आपदा राहत के तहत सहायता राशि बढ़ाकर आठ लाख रुपये किए जाने का भी उल्लेख किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हिमाचल की मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आपदा प्रभावित प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन यह सहायता अब तक नहीं मिली। उन्होंने विधायक सुंदर ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के मुद्दे उठाने पर जयराम ठाकुर को परेशानी होती है। उन्होंने विधायक सुंदर ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी सुंदर ठाकुर प्रदेश के मुद्दों पर खुले मन से सवाल उठाते हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को परेशानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed