फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu dussehra expensive stalls plots traders protest

हिमाचल: कुल्लू दशहरा में महंगे प्लॉट पर भड़के कारोबारी, दुकानें बंद कर ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 29 Oct 2026 12:58 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 29 Oct 2026 12:58 PM IST
सार
Register For Event

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दुकानों के लिए प्लॉट के बढ़े दामों को लेकर कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का आरोप है कि पिछले साल 25 हजार रुपये में मिलने वाला प्लॉट इस बार 50 हजार रुपये में दिया जा रहा है। विरोध में उन्होंने दुकानें बंद कर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
kullu dussehra expensive stalls plots traders protest
कुल्लू दशहरा में प्लॉट के दाम 25 से 50 हजार रुपये करने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में ठेकेदारी प्रथा को लेकर विवाद गहरा गया है। पूरा बाजार एक ही ठेकेदार को दिए जाने पर कारोबारी विरोध कर रहे हैं। वीरवार को ढालपुर मैदान में जूता और पुराना बाजार के दुकानदारों ने जुलूस निकाला। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा का विरोध करते हुए प्लॉट के अधिक दाम वसूलने पर नारेबाजी की। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि इस बार प्लॉट के दाम पिछले वर्ष से दोगुने से भी अधिक हैं। पिछली बार दशहरा समिति ने जूता बाजार में एक प्लॉट 37500 रुपये में दिया था। इस बार ठेकेदार वही प्लॉट 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वसूलने की कोशिश कर रहा है। दशहरा समिति की ओर से पूरे बाजार को ठेकेदार के अधीन करने का कारोबारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर चेतावनी दी है कि समाधान न होने तक वे बंद रहेंगी। उन्होंने प्रशासन पर भी इस मामले में मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 

Trending Videos

दशहरा उत्सव में कई वर्षों से दुकान लगाती आ रही हूं। इस बार जितने महंगे प्लॉट मिल रहे हैं इतना इससे पहले कभी नहीं मिला। एक प्लॉट के 80 हजार रुपये से अधिक वसूले जा रहे हैं। इसके लेकर उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त से कई बार मिल चुके हैं लेकिन कुछ समाधान नहीं निकला।-रुकमणि, दिल्ली

पिछली बार 37500 रुपये में दशहरा कमेटी ने प्लॉट दिया था लेकिन इस बार सारा बाजार ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहा है। एक प्लॉट के 80 हजार रुपये से अधिक लिए जा रहे हैं, यह सरासर लूट है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।-शगुन, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के लोगों की तरफ से कारोबारियों के साथ बदसलूकी की जा रही है। सामान फेंकने की भी धमकी दी जा रही है। कारोबारी जायज पैसे देने के लिए तैयार हैं परंतु ठेकेदार की ओर से दोगुना से भी अधिक महंगे प्लॉट दिए जा रहे हैं। -सुनील कुमार, दिल्ली

आठ साल से दशहरा उत्सव में दुकान लगाता आया हूं लेकिन इस बार ठेकेदार के अधीन बाजार होने से प्लॉट के दाम काफी बढ़ गए हैं। जब तक इसका समाधान नहीं हुआ बाजार बंद रहेगा। प्रशासन को भी इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए। -नितिन, दिल्ली

ठेकेदार को प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि दुकानदारों से जायज पैसे लिए जाएं। दुकानदारों की बातों को प्रशासन ने ध्यान से सुना है और प्रशासन उनके हितों की भी पैरवी कर रहा है।-डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त कुल्लू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed