फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mohal-Pahnala road will remain closed for two weeks

Kullu News: दो हफ्ते तक बंद रहेगा मौहल-पाहनाला मार्ग

Sun, 23 Aug 2026 03:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Mohal-Pahnala road will remain closed for two weeks
अपर मौहल खड्ड पर स्थापित पुल की मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन

.......................................

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू-भुंतर मार्ग से पाहनाला को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग मौहल-पाहनाला पर वाहनों की आवाजाही दो हफ्ते तक प्रभावित रहेगी। इस मार्ग पर अपर मौहल में खड्ड पर बनाए गए पुल की मरम्मत की जाएगी। जिला प्रशासन ने छह सितंबर तक पुल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग पुल की मरम्मत करेगा। पुल बंद रहने की अवधि में यातायात के लिए वैकल्पिक सड़कें उपलब्ध हैं।

वैकल्पिक तौर पर हल्के मोटर वाहनों को पिरड़ी से कोलीबेहड़ सड़क तथा भारी मोटर वाहनों को बदाह से पाहनाला सड़क की ओर डायवर्ट किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए मोहल-पाहनाला सड़क पर मरम्मत कार्य को देखते हुए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पिरड़ी, बदाह और मौहल में चेतावनी एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने तथा संबंधित पंचायतों के माध्यम से पुल बंद होने की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। पुल बंद रहने के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थाना भुंतर को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed