फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   palchara sainj flood parvati project edit 5 leak 15 families affected

हिमाचल: कुल्लू में आधी रात पानी और मलबे ने मचाई तबाही, घर छोड़कर भागे ग्रामीण; पालचरा में 15 परिवार प्रभावित

Sun, 20 Sep 2026 12:21 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 20 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
Register For Event

कुल्लू के सैंज क्षेत्र के पालचरा गांव में रात के समय अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव आने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना को पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 में रिसाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पानी के साथ परियोजना क्षेत्र में जमा मलबा भी नीचे की ओर बहकर रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया। करीब 15 परिवारों के घर प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कई लोगों को रात में सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

विज्ञापन
palchara sainj flood parvati project edit 5 leak 15 families affected
कुल्लू के सैंज क्षेत्र की रैला पंचायत के पालचरा गांव में घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एनएचपीसी की 800 मेगावाट की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो की एडिट-5 से पानी के रिसाव से शनिवार रात को भारी नुकसान हुआ। पालचरा गांव के पास अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से तीन मकान पूरी तरह दब गए, जबकि दो अन्य मकानों, दो दुकानों और एक होमस्टे को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते खतरे को भांपकर सुरक्षित स्थानों का रुख कर लिया, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मलबे से रैला पंचायत की सड़क अवरुद्ध होने से रैला-1 और रैला-2 में करीब आठ करोड़ रुपये का सेब फंस गया है। 

विज्ञापन





पार्वती जल विद्युत परियोजना की टनल से हुए रिसाव मामले की कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने एसडीएम बंजार पंकज शर्मा को निर्देश दिए हैं कि वह नुकसान की रिपोर्ट सौंपें। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे से यहां पानी का रिसाव होना शुरू हो गया था। खतरे को भांपते हुए लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे।  रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर पानी का रिसाव बढ़ गया और यहां डंप किया गया मलबा पानी के साथ आ गया।

विज्ञापन

इस घटना में जय राम, डावे राम और ऐलू देवी के मकान पूरी तरह से दब गए हैं। लुदर चंद और जगत राम के मकानों में भी पानी और मलबा घुस गया है। ठाकुर दास और चमन लाल की दुकानों और राकेश के होमस्टे में भी मलबा व पानी आने से नुकसान होने की जानकारी है। परियोजना की दो टरबाइनें खराब थी। शनिवार को इनकी मरम्मत की गई। इसी बीच एडिट-5 में वाल्व हाउस का वॉल लीक हो गया। यह टनल के भीतर आए पानी का प्रेशर झेल नहीं पाया, जिस कारण पानी का रिसाव हो गया।



घटना के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा और आसपास के लोग भी घटनास्थल पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे। प्रभावितों को सुरिक्षत स्थानों पर पहुंचाने में मदद की। रैला-दो पंचायत के प्रधान डावे राम राणा ने बताया कि लोगों ने पहले ही खतरा भांप लिया था। ऐसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन संपत्ति को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 

प्रशासन पहुंचा मौके पर
रात को ही नायब तहसीलदार सावित्री देवी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं थीं। रविवार को उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एनएचपीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed