फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical College Hamirpur: Nine MBBS trainees suspended for two weeks for ragging a junior student.

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर: जूनियर छात्र से रैगिंग पर एमबीबीएस के नौ प्रशिक्षु दो सप्ताह के लिए निलंबित

Wed, 14 Oct 2026 10:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 10:57 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसे और अन्य जूनियर छात्रों को भोटा चौक स्थित एक सीनियर के पीजी कमरे में बुलाया गया था। 

विज्ञापन
Medical College Hamirpur: Nine MBBS trainees suspended for two weeks for ragging a junior student.
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जूनियर छात्र से रैगिंग के मामले में प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी द्वितीय वर्ष के नौ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार और छह छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद कॉलेज प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है। दिल्ली निवासी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उसे और अन्य जूनियर छात्रों को भोटा चौक स्थित एक सीनियर के पीजी कमरे में बुलाया गया था। वहां उन्हें सीनियर से नजरें झुकाकर बात करने और मिलने पर डॉक्टर साहब कहकर नमस्ते करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा, उन्हें अपना परिचय देने के लिए एक प्रारूप भी दिया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता समेत आठ जूनियर विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए गए। जूनियर छात्रों ने अपने बयानों में सीनियर विद्यार्थियों के गलत व्यवहार की पुष्टि की। हालांकि, सीनियर छात्रों ने आरोपों को नकार दिया। शिकायत में मारपीट या शारीरिक उत्पीड़न का आरोप नहीं था, लेकिन जूनियर छात्रों पर इस तरह के निर्देश थोपने को रैगिंग की श्रेणी में माना गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना पीजी में रहने वाले छात्र और जूनियर विद्यार्थियों को वहां ले जाने वाले दो छात्रों पर लगाया गया है। वहीं, 25-25 हजार रुपये का जुर्माना उन छह छात्रों पर लगाया गया है, जो जूनियर विद्यार्थियों के पहुंचने के समय पीजी में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में कड़ी कार्रवाई कर अन्य विद्यार्थियों को भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया है। सभी छात्रों को एंटी रैगिंग नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। विद्यार्थी सजग रहें और न तो रैगिंग सहें और न ही ऐसा करने का प्रयास करें। -डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed