{"_id":"6ae1949973d01afaa207a1e2","slug":"rampur-shimla-firecrackers-without-license-shop-talai-case-registered-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रामपुर में दुकान में बिना लाइसेंस रखे थे पटाखे, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रामपुर में दुकान में बिना लाइसेंस रखे थे पटाखे, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 28 Oct 2026 11:52 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:52 AM IST
शिमला जिले के रामपुर के तलई क्षेत्र में एक दुकान में बिना वैध लाइसेंस पटाखे भंडारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 27 अक्तूबर को सूचना के आधार पर दुकान की जांच की, जहां दुकानदार पटाखों के भंडारण की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
दुकान में बिना लाइसेंस रखे पटाखे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
त्योहारी सीजन में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए शिमला पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रामपुर के तलई क्षेत्र में एक दुकान में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे भंडारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को रामपुर थाना की टीम नोगली क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तलई स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच की और दुकानदार से पटाखों के भंडारण संबंधी वैध लाइसेंस या अनुमति दिखाने को कहा।
विज्ञापन
हालांकि, दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए पटाखों के सुरक्षित भंडारण और वैध अनुमति के बिना उनके रखरखाव पर निगरानी रखी जा रही है।