फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cisf sub inspector laxman singh last rites nalagarh

हिमाचल: सैन्य सम्मान के साथ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण का अंतिम संस्कार, 10 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Thu, 01 Oct 2026 03:55 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 01 Oct 2026 03:55 PM IST
सार
Register For Event

नालागढ़ के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कठुआ में साथी जवान की गोलीबारी में हुई मौत में लक्ष्मण सिंह का पार्थिव शरीर सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुबह करीब 9:30 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके 10 वर्षीय बेटे श्रेय ठाकुर ने मुखाग्नि दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से वीर जवान को विदाई दी।

विज्ञापन
cisf sub inspector laxman singh last rites nalagarh
सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल की चिल्लड़ पंचायत के लूणा गांव निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह पुत्र बलवीर सिंह का गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद की चिता को मुखाग्नि उनके 10 वर्षीय बड़े पुत्र श्रेय ठाकुर ने दी। इस हृदयविदारक दृश्य को देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। लक्ष्मण सिंह अपने पीछे पिता बलवीर सिंह, माता शांति देवी, पत्नी कमलेश कुमारी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर सुबह 6 बजे जम्मू के कठुआ से एंबुलेंस में उनके पैतृक गांव पहुंचा। सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर केएवी कोलिन व मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने अंतिम सलामी दी। सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह कठुआ के बसोहली स्थित माशका गांव में एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। आरोप है कि क्यूआरटी (बी शिफ्ट) के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह (निवासी बिहार) ने एके-47 राइफल से अंधाधुंध 18 राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में लक्ष्मण सिंह के अलावा असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की भी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान नागरिक प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामशहर अभिषेक सिंह ठाकुर व नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से रामशहर के एसआई बलवीर सिंह और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में 10 सिपाहियों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा, उपाध्यक्ष कमल कुमार, सूबेदार तारा सिंह, सूबेदार मदन लाल, मोहिंद्र सिंह, भगत सिंह, हवलदार मेहर सिंह, राजेंद्र सिंह, श्याम लाल, नायक अमर सिंह, सिपाही तारा सिंह, चिल्लड़ के पूर्व प्रधान मदन लाल, जिला परिषद सदस्य सतीश कुमार, भाजपा नेता राजेंद्र ठाकुर, नवयुवक मंडल लूणा के प्रधान उमेद सिंह और सचिव गुलशन ठाकुर सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed