फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four hour traffic jam on Chail-Kandaghat road a three-kilometer-long queue of vehicles formed causing inconven

सोलन: चायल-कंडाघाट मार्ग पर लगा चार घंटे जाम, वाहनों की लगी तीन किलोमीटर लंबी लाइन; पर्यटकों को भी हुई परेशानी

Sun, 04 Oct 2026 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 07:52 PM IST
सार
Register For Event

चायल-कंडाघाट मार्ग पर रविवार को करीब चार घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Four hour traffic jam on Chail-Kandaghat road a three-kilometer-long queue of vehicles formed causing inconven
तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चायल-कंडाघाट मार्ग पर रविवार को करीब चार घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोची से कल्होग स्कूल तक करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन



पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सकोड़ी इंदर सिंह ने बताया कि वह किसी जरूरी कार्य के चलते कंडाघाट जा रहे थे, लेकिन मार्ग पर लगे लंबे जाम के कारण उन्हें साधुपुल से ही वापस अपने घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी चायल के टैक्सी चालक मोंटी ने बताया कि वह पर्यटकों को चायल से चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में लंबा जाम लगने के कारण उन्हें भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण पर्यटकों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि चायल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और पर्यटन सीजन के दौरान मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी न उठानी पड़े।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed