{"_id":"6a95109c5e41f0a58f088862","slug":"amb-una-woman-carrying-live-turtle-bus-wildlife-case-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डिब्बे में जिंदा कछुआ लेकर बस में सफर कर रही महिला पकड़ी, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डिब्बे में जिंदा कछुआ लेकर बस में सफर कर रही महिला पकड़ी, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में केस
Mon, 31 Aug 2026 10:57 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:57 AM IST
ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। बस चालक ने डिब्बे में कछुआ देखकर महिला से उसे ले जाने संबंधी दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
हिमाचल में कछुए के साथ महिला गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही एक महिला को अंब में पुलिस ने पकड़ लिया। महिला कछुए को ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र पुलिस के सामने पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज के चालक सुधीर कुमार ने थाना अंब में शिकायत दी थी। चालक ने बताया कि बस दिल्ली से बैजनाथ की ओर जा रही थी। 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे बस अंब स्थित गौतम ढाबे पर रुकी थी। इसी दौरान एक महिला बस से नीचे उतरी। चालक की नजर महिला के हाथ में मौजूद एक डिब्बे पर पड़ी।
डिब्बा खोलने पर मिला जिंदा कछुआ
चालक के अनुसार डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ था। जब उसने महिला से कछुए को ले जाने संबंधी दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को कछुए समेत कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कछुए को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धर्मशाला में धार्मिक गुरु को देने की बात
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने के लिए ले जा रही थी। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कछुआ महिला के पास कहां से आया और उसे वास्तव में किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

दिल्ली से बैजनाथ जा रही थी बस
बस चालक ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त की शाम करीब पांच बजे दिल्ली से बस लेकर बैजनाथ के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान 30 अगस्त की रात बस अंब के गौतम ढाबे पर रुकी थी। यहीं महिला के पास डिब्बे में कछुआ होने की जानकारी सामने आई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बस चालक की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस कछुए के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।