{"_id":"6a95cc8cb5c53993890f1165","slug":"batt-kalan-team-wins-chess-finals-una-news-c-93-1-una1002-204314-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शतरंज के फाइनल मुकाबलों में बट्ट कलां की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शतरंज के फाइनल मुकाबलों में बट्ट कलां की टीम विजेता
Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही अंडर-19 छात्राओं की खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को अलग-अलग खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ऊना और हरोली जोन की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के समन्वयक मुनीश राणा ने बताया कि शतरंज के फाइनल मुकाबलों में हरोली जोन में बट्टकलां व पुबोवाल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें बट्ट कलां की टीम विजेता रही। ऊना जोन के फाइनल में सनोली व बड़ेहर की टीमें आमने-सामने रहीं जिसमें सनोली की टीम विजेता रही।
वहीं खो-खो के हरोली जोन में बढ़ेरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कांगड़ की टीम उपविजेता रही। ऊना जोन में जाखेड़ा की टीम विजेता तथा नंगड़ा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरोली जोन में फाइनल में कुठार बीत ने विजेता का खिताब हासिल किया जबकि हरोली की टीम उपविजेता रही। ऊना जोन के बैडमिंटन मुकाबलों में गर्ल्स स्कूल ऊना की टीम विजेता तथा वीपीएस बहड़ाला की टीम उपविजेता रही। कबड्डी के हरोली जोन के फाइनल मुकाबले में पुबोवाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि बाथु की टीम को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। कबड्डी के ऊना जोन में बसदेहड़ा की टीम विजेता जबकि एसडी स्कूल संतोषगढ़ की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में ऊना जोन में फाइनल मुकाबले में वीपीएस बहड़ाला की टीम विजेता रही जबकि अजौली की टीम उपविजेता रही।
हरोली जोन में धर्मपुर की टीम विजेता रही जबकि गोंदपुर बुल्ला की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खेलों के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।