फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   08 september 2026 major event

आज के दिन: पीएम मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा, उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Tue, 08 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 08 Sep 2026 06:00 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है मंगलवार, 8 सिंतबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
08 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 8 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

उप राष्ट्रपति का मणिपुर दौरा
शुरुआत उप राष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन चार दिन के पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। अपने दौरे के तीसरे दिन उप राष्ट्रपति आज मणिपुर के इम्फाल का दौरा करेंगे। वे मोइरांग स्थित आईएनए संग्रहालय और युद्ध स्मारक तथा इम्फाल के सैनिक विद्यालय का दौरा करेंगे। इसके बाद वे अरुणाचल प्रदेश के इटानगर के लिए रवाना होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। शाम को पीएम मोदी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटे फेस्ट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 सिंतबर को दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगे। राहुल 9 सितंबर को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। दिशा की पिछली बैठक 11 सितंबर 2025 में हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी को बीती छह अप्रैल को बैठक करनी थी, लेकिन जिले की पूर्व सांसद सोनिया गांधी के बीमार होने और दिल्ली के अस्पताल में चल रहे इलाज के कारण कार्यक्रम टल गया था। छह अप्रैल को उनके स्थान पर अमेठी के सांसद केएल शर्मा बैठक में सभापति के रूप में शामिल होकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की थी।  दिशा बैठक के अलावा भी राहुल कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से श्रीलंका दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री श्रीलंका के नेतृत्व के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और कोलंबो में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे।

आज अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या के जीआईसी ग्राउंड में छह जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए अयोध्या शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर क्षेत्र और अयोध्या धाम क्षेत्र दोनों में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इससे आम जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी ले लें।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण में हुई गडबड़ी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर 8 से 10 सितंबर तक लगातार सुनवाई होगी। जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एन वी अंजरिया की पीठ ने इन दिनों में सभी पक्षों की बात सुनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed