फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   09 October 2026 major event 2026

आज के दिन: तीन राज्यों-यूटी में हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे; महिला-बाल विकास सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन

Fri, 09 Oct 2026 06:25 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 06:25 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 9 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
09 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 9 अक्तूबर 2026 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला एवं बाल विकास पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए कुल पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाल विकास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला और बाल विकास पर आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। इस मौके पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों से महिला और बाल विकास क्षेत्र से जुड़े राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन कर सकती है बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) के विरोध में इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को बैठक कर सकती हैं। 


उपचुनाव के आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लगभग 80% मतदान हुआ था।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का लखनऊ में प्रदर्शन 

आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन करेगी।  


राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुरुआत

डाक विभाग (डीओपी) शुक्रवार से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने जा रहा है। 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस से इसकी शुरुआत हो रही है। इस वर्ष विश्व डाक दिवस का विषय है 'विश्व डाक दिवस: एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं।'राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और नागरिकों की बदलती आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।

दो दिन के लिए शराब की दुकानें बंद

दिल्ली में शराब की दुकानें शुक्रवार से दो दिन के लिए बंद रहेंगी। आदेश में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के इनपुट और मौजूदा हालात को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों को बंद किया जा रहा है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed