Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 November 2026 major event

आज के दिन: अखिलेश का पीडीए घोषणापत्र होगा जारी, संविधान दिवस पर खरगे का लखनऊ दौरा; ओवैसी-चंद्रशेखर की महारैली

Thu, 26 Nov 2026 06:01 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2026 06:01 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है गुरुवार, 26 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
26 November 2026 major event
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 26 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम और रैली में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 'संविधान रक्षा मार्च' में शामिल होंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम और रैली में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस कार्यक्रम में शामिल होना गर्व और उत्साह का विषय है, जिसके लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में एक मंच से ताकत दिखाएंगे ओवैसी और चंद्रशेखर, रमाबाई मैदान में कल महारैली
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में महारैली करेगा। इसे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी संबोधित करेंगे। गठबंधन बनने के बाद यह दोनों दलों की पहली बड़ी रैली होगी। इसके जरिये दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव कल जारी करेंगे 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प
आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 26 नवंबर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का 'पीडीए' घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार किए गए इस दस्तावेज को 'जन-मन का मैनिफेस्टो' शीर्षक दिया गया है, जिसका नारा 'सत्ता का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' रखा गया है। पार्टी ने अपने इस चुनाव अभियान के केंद्र में संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की सुरक्षा को रखा है, जिसके तहत महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़े वादों का उल्लेख किया जाएगा। 

बंगलूरू में 26 नवंबर से आईएसएएम का 65वां वार्षिक सम्मेलन, वायु सेना प्रमुख करेंगे उद्घाटन
इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएसएएम) अपना 65वां वार्षिक सम्मेलन 26 और 27 नवंबर, 2026 को बंगलूरू स्थित 'इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन' (आईएएम) में आयोजित करेगी, जिसका उद्घाटन वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित सैन्य एवं असैन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 250 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सैन्य व नागरिक विमानन क्षेत्रों के चिकित्सा विशेषज्ञ, भारतीय वायुसेना के एयरक्रू, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा एयरोस्पेस उद्योग से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों के प्रख्यात वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।

डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन कल मनाएगा संविधान दिवस समारोह, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि
केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) 26 नवंबर, गुरुवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में संविधान दिवस समारोह का आयोजन करेगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर 26 नवंबर, 1949 को देश के संविधान को अपनाने की स्मृति को ताजा किया जाएगा तथा संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. आंबेडकर के राष्ट्र की संवैधानिक और लोकतांत्रिक नींव को आकार देने में दिए गए अमूल्य योगदान का स्मरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed