आज के दिन: संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पितृपक्ष की शुरुआत आज से
नमस्कार! आज है शनिवार, 26 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
विस्तार
आज 26 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पितृपक्ष की शुरुआत होगी।
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि दुनिया के शीर्ष नेता, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 से 28 सितंबर तक हो रही वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए पंहुचे हैं। वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
आज से होगी पितृपक्ष की शुरुआत
26 सितंबर 2026 से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। यह समय पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं। वहीं, पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का विशेष रूप से पालन करने की भी मान्यताएं हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
नैनीताल में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से शनिवार को नैनीताल जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
निजी स्कूलों की समस्याओं पर बैठक
निजी स्कूलों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मान्यता संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आरएस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान सुखबीर सिंह धनखड़ करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)