फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 October 2026 major event 2026

आज के दिन: हरियाणा के भाजपा विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, एशियाड भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडेल मैच

Sat, 03 Oct 2026 06:19 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 06:19 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है शनिवार, 3 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
3 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 3 अक्तूबर सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। एशियाड में  क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडेल मैच होगा। इसके साथ ही हरियाणा के भाजपा विधायकों पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा के भाजपा विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के 48 भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली में मुलाकात करेंगे। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और सभी 13 मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आज से

5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। पांच अक्तूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक एक साथ आएंगे। सम्मेलन में लगभग 30 देशों के 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 180 से अधिक नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, वित्तीय विशेषज्ञ और अंतर्राष्ट्रीय विचारक साथ उपस्थित रहेंगे। इस बार का सम्मेलन   "अनिश्चितता के दौर में सुदृढ़ता" विषय के तहत आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

ब्राजील-भारत के बीच ऐतिहासिक फुटबॉल मैच

पांच बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील की टीम आज कोलकाता में भारत से दोस्ताना फुटलबॉल मैच खेलेगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 1992 में रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद भारत अपने सबसे उच्च रैकिंग वाले प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलने जा रहा है। ब्राजील इस वक्त फीफा रैंकिंग में छठे पायदान पर है। वहीं, भारत 138 स्थान पर काबिज है। 

एशियाड: क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडेल मैच

एशियन गेम्स में आज पुरुषों के टी20 क्रिकेट मैच का फाइनल भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पिछले बार के विजेता भारत ने सेमीफाइल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान सेमीफाइल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा है। मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा। 

पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक बचाने उतरेगा भारत
एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला भी आज खेला जाएगा। फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा। पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत ने एक अक्तूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हारकार फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, मलयेशिया ने सेमीफाइल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed