Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: देहरादून में अमित शाह करेंगे जनसभा; पुरुष अंडर-19 एशिया कप में दिखेगी द्रविड़-सहवाग की अगली पीढ़ी

Fri, 06 Nov 2026 05:26 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 05:26 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 6 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
6 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 6 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज चुनावी रणनीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच रहे हैं। अमित शाह राजधानी के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में भी शिरकत करेंगे। वहीं इस बार का पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस टीम में भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


अमित शाह का देहरादून दौरा: परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा, पदयात्रा के साथ भाजपा फूंकेगी चुनावी बिगुल
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां केंद्रीय नेताओं के दौरों का सिलसिला बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर भी तैयारी तेज हो गई है। इसी चुनावी रणनीति के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी की 6 नवंबर को देहरादून पहुंच रहे हैं। अमित शाह राजधानी के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

अंडर-19 एशिया कप 2026: मैदान पर उतरेंगी सहवाग और द्रविड़ की अगली पीढ़ी
पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का आगाज कल यानी 5 नवंबर से हो गया है। इस बार का यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास और रोमांचक होने वाला है। सबकी निगाहें इस टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी खेलती हुई नजर आएगी। इस टीम में भारतीय अंडर-19 टीम में पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग खेल रहे हैं। इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

गोवा में खनन मंत्रियों का सम्मेलन: सेक्टर की चुनौतियों और नए अवसरों पर होगा मंथन 
भारत सरकार का खान मंत्रालय 5-6 नवंबर, 2026 को गोवा में खनन मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन में कई राज्यों के खनन मंत्री तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। यह दो दिवसीय सम्मेलन राज्य के खान मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खनन क्षेत्र के कई पहलुओं पर विचार-विमर्श और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस सम्मेलन में खनन क्षेत्र की प्रगति, अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, राज्यों को अपने अनुभवों, पहलों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार राज्यपाल का बनियापुर दौरा: राज्यपाल के आगमन को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
बिहार के माननीय राज्यपाल के 6 नवंबर को बनियापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक (ब्रीफिंग) कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोनों वरीय अधिकारियों ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

सोनिया गांधी के 1980 मतदाता सूची मामले में आज अहम सुनवाई
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में मतदाता सूची में शामिल किए जाने के मामले में 28 अक्तूबर को राउज एवेन्यू स्थित अदालत में सुनवाई टल गई थी। अधिवक्ताओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) विनोद जोशी ने मामले की सुनवाई 6 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। यह मामला सोनिया गांधी द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाने के आरोपों से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता विकास त्रिपाठी का आरोप है कि सोनिया गांधी का नाम वर्ष 1980 में ही दिल्ली की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया था, जबकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 1983 में भारत की नागरिकता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed