{"_id":"615a6b868ebc3e56e648280c","slug":"aryan-khan-arrested-shahrukh-s-son-may-get-relief-today-ncb-will-not-demand-to-increase-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Arrested: शाहरुख के बेटे को मिल सकती है राहत, आज कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी एनसीबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aryan Khan Arrested: शाहरुख के बेटे को मिल सकती है राहत, आज कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी एनसीबी
Mon, 04 Oct 2021 08:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:18 AM IST
आर्यन खान को सीधे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। जहां से उनके वकील जमानत के लिए आवेदन करेंगे। संभव है कि उन्हें यहां से जमानत मिल जाए।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स मामले में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी आर्यन खान की हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेंगे। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जिसके बाद आर्यन खान के वकील जमानत के लिए आवेदन करेंगे। संभव है कि उन्हें यहीं से जमानत मिल जाए।
विज्ञापन
रविवार को मुंबई अदालत में किया गया था पेश
आर्यन खान को रविवार को एनसीबी ने अदालत में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की हिरासत में भेज दिया था। पहले खबर थी कि एनसीबी ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को पांच अक्तूबर तक हिरासत में मांगा था। एनसीबी का कहना था कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। बाद में सामने आया कि एनसीबी सोमवार को तीनों को अदालत में पेश करके रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकता है। लेकिन अब सामने आ रहा है कि एनसीबी आर्यन खान की हिरासत की अवधि नहीं बढ़ाएगा, उन्हें सीधे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जहां से उन्हें जमानत मिल सकती है।
विज्ञापन
छापेमारी में बरामद हुए थे ड्रग्स
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर ड्रग्स के सेवन व खदीर-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगा है। शनिवार को क्रूज पर हुई छापेमारी में एनसीबी को मौके से 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस व एमडीएमए की 22 गोलियां बरामद हुई थीं। एनसीबी ने यहां से आठ लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन