फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam espionage case two arrested pakistan defence information

पाकिस्तान को गुप्त जानकारी देने का आरोप: असम में रिटायर्ड जवान समेत दो गिरफ्तार; सीएम सरमा ने क्या कहा?

Sun, 04 Oct 2026 09:27 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2026 09:27 PM IST
सार
Register For Event

असम में पाकिस्तान को सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक, इनमें सेना का एक रिटायर्ड जवान भी शामिल है, जो अनुबंध पर काम कर रहा था। पुलिस ने बिहार निवासी अभिषेक कुमार सिंह को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
assam espionage case two arrested pakistan defence information
हिमंत बिस्व सरमा, मुख्यमंत्री, असम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम में सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सेना का एक रिटायर्ड जवान भी शामिल है, जो दोबारा अनुबंध के आधार पर सेना में काम कर रहा था। केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर असम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे पाकिस्तान के संपर्क में थे और सेना की आवाजाही से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे थे। सरमा ने कहा कि दोनों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


हनीट्रैप में फंसाकर जानकारी लेने की आशंका
मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों को हनीट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाया गया था। इसके बाद उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल की जा रही थी। हालांकि, यह शुरुआती जानकारी है और मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने जासूसी के आरोपों से जुड़े सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह भी गिरफ्तार
इससे पहले असम पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को बिहार के रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय अभिषेक गुवाहाटी में किराये के मकान में रह रहा था। वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है। उस पर जासूसी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को सुरक्षा बलों से संबंधित गोपनीय जानकारी देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एसआईआर पर उठे सवाल: कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का हक नहीं; जज की टिप्पणी का दिया हवाला


सैन्य खुफिया से मिली थी शुरुआती जानकारी
पुलिस के बयान के मुताबिक, तेजपुर स्थित गजराज कोर की सैन्य खुफिया इकाई ने संदिग्ध के बारे में शुरुआती जानकारी साझा की थी। इसके बाद एसटीएफ ने सोनितपुर पुलिस के साथ मिलकर अभिषेक के बारे में और जानकारी जुटाई। जांच एजेंसियों को संदेह था कि वह एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के निर्देश पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।

छापे में मोबाइल, सिम कार्ड और दस्तावेज बरामद
पुलिस के मुताबिक, तीन और चार अक्तूबर की दरमियानी रात असम एसटीएफ ने गुवाहाटी में किराये के मकान पर कार्रवाई कर अभिषेक को पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री के बयान में दो गिरफ्तार लोगों का जिक्र है, जबकि पुलिस के विस्तृत बयान में अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी और उससे जुड़े शुरुआती जांच निष्कर्षों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed