फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Gaurav Bhatia Attacks Rahul Gandhi Over Democracy Anarchy and Violent Protests

'देश जलाने को तैयार हैं राहुल गांधी': भाटिया बोले- हिंसक प्रदर्शन भारतीयों के स्वभाव में नहीं, विवाद क्यों?

Tue, 03 Nov 2026 01:51 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 01:51 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र का गला घोंटने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में विश्वास रखते हैं और हिंसक प्रदर्शनों को स्वीकार नहीं करते। भाटिया ने सत्ता की चाहत को लेकर राहुल गांधी की तुलना एक वेब सीरीज के किरदार से भी की।

 

विज्ञापन
BJP Gaurav Bhatia Attacks Rahul Gandhi Over Democracy Anarchy and Violent Protests
गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता बन गए हैं, जो लोकतंत्र का गला घोंटकर अराजकता लाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति हिंसक विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा देने वाली है। भाटिया ने कहा कि भारत और भारतीय अराजकता तथा हिंसक प्रदर्शनों को पसंद नहीं करते। देश के लोगों का संविधान में विश्वास है और वे अराजकता को कुचल देते हैं।
विज्ञापन


'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का किया जिक्र
गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की राजनीति को देखा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सोमवार को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में हिस्सा लिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भाटिया ने कहा कि इन मार्चों का उद्देश्य देश में लोकतंत्र और सांविधानिक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करना है। उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शन भारतीयों की प्रकृति और उनके मूल्यों का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कर्नाटक में ईडी की कार्रवाई: सस्ती दवाओं को बाजार में महंगे ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा, पांच ठिकानों पर रेड
विज्ञापन
विज्ञापन


'सत्ता के लिए पूरा देश जलाने को तैयार हैं राहुल गांधी'
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए एक लोकप्रिय वेब सीरीज के किरदार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उस किरदार की तरह राहुल गांधी भी सत्ता के प्रति जुनूनी हैं। भाटिया ने सीरीज के किरदार के संवाद का हवाला देते हुए कहा कि वह सत्ता पाने के लिए पूरा देश जलाने तक को तैयार है और राख का राजा बनकर भी शासन करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज नेता प्रतिपक्ष की सोच भी ऐसी ही है। भाटिया ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष कहने में भी शर्म आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed