फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp target rahul gandhi rajeev chandrashekhar slam congress over unemployment

भाजपा के निशाने पर क्यों आए राहुल गांधी?: राजीव चंद्रशेखर का तंज- वे खुद को युवाओं का मसीहा और रक्षक मानते हैं

Thu, 01 Oct 2026 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2026 01:55 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि जब 2014 में कांग्रेस की सत्ता गई थी तो देश की 70 फीसदी युवा आबादी के पास न कोई शिक्षा थी और न कोई हुनर।

विज्ञापन
bjp target rahul gandhi rajeev chandrashekhar slam congress over unemployment
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता और केरल से पार्टी विधायक राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए। राजीव चंद्रशेखर ने कहा, 'आज मैं आपके सामने राहुल गांधी की पिछले 12 साल की राजनीति को रखना चाहता हूं। वे दावा करते हैं कि देश का युवा असंतुष्ट है और वे खुद को युवाओं के अधिकारों का मसीहा और रक्षक मानते हैं, लेकिन जब साल 2014 में कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हुई थी, उस वक्त कामकाजी आबादी के 70 फीसदी युवाओं के पास शिक्षा थी और न ही कोई हुनर।'
विज्ञापन


'राहुल गांधी के दावे बार-बार गलत साबित हो रहे'
भाजपा नेता ने कहा, 'वे आपको यह बताना भूल जाते हैं कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी कांग्रेस शासित राज्य—केरल—में है।' राहुल गांधी दावा करते हैं कि ईवीएम को सुनियोजित तरीके से हैक किया जाता है, लेकिन ये बात गलत साबित हुई। राहुल गांधी का दावा है कि लोकतंत्र की चोरी हो रही है, जो बात बार-बार गलत साबित हुई है।
विज्ञापन


'राहुल गांधी कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है। जबकि 7.8% की दर से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी कहते हैं कि सरकार अदाणी और अंबानी के लिए काम करती है। जबकि अदाणी और अंबानी के सबसे बड़े दोस्त इन चार राज्यों के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा हमला सरकार ने चुनाव के लिए प्रायोजित किया था। उन्होंने कहा कि बालाकोट (एयरस्ट्राइक) हुआ ही नहीं!'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है
हाल ही में भी चुनाव आयोग मामले पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ तीखा हमला बोला था। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सत्ता पाना चाहती है और उसके लिए किसी भी स्तर तक गिरने के लिए तैयार है। राहुल गांधी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। खासकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी के निशाने पर हैं। यही वजह है कि विपक्ष, चुनाव आयोग के खिलाफ देश व्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed