फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cjp protest shivaji park cec gyanesh kumar mumbai update

'ज्ञानू, तुझे डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं क्या?': मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

Fri, 02 Oct 2026 06:09 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र
पीटीआई, मुंबई, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Fri, 02 Oct 2026 06:09 PM IST
सार
Register For Event

मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी और युवाओं ने अनोखे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन
cjp protest shivaji park cec gyanesh kumar mumbai update
ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में पहुंचे। पुलिस बैरिकेड्स की दीवार और भीषण गर्मी भी प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं पायी। इस दौरान वे ऐसे पोस्टर्स लिए हुए थे जिन पर व्यंग्यात्मक मीम्स और फिल्मी डायलॉग्स के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा गया था। शिवाजी पार्क के निवासियों के विरोध और दादर स्टेशन तक भारी सुरक्षा तैनाती के बावजूद, प्रदर्शनकारियों ने पूरे इलाके को क्रांतिकारी नारों, गांधीवादी विचारों और कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग वाले पोस्टरों से भर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईसीआईनेट पोर्टल विवाद: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया 'झूठा', जनप्रतिनिधित्व अधिनियम पर क्या बोले जयराम रमेश?
विज्ञापन


'ज्ञानेश ब्रो, बस इस्तीफा दो' के लगे नारे
'ज्ञानू, तुझे डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं क्या?', 'ज्ञानेश ब्रो, बस इस्तीफा दो और 'गद्दार ज्ञानू को जाना होगा' जैसे पोस्टर और तिरंगा लहराते हुए, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जैसे समूहों के कार्यकर्ता और युवा बड़ी संख्या में वहां जमा हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग के लिए अनोखे तरीके अपनाए। सायन के एक छात्र मनीष मंडल ने 'मेलोडी' चॉकलेट रैपर से बनी ज्वैलरी पहन रखी थी और एक बैनर पकड़ा था जिस पर 'फ्रॉड डिटर्जेंट पाउडर' लिखा था। पुणे से आए एआईएसएफ से जुड़े समूहों ने पार्क के पास संगीत बजाकर और 'चले जाओ', 'वापस दो' और 'बंद करो' के नारे लगाकर प्रदर्शन में जोश भर दिया। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के मंच पर अहिंसा और सादगी के विचारों के साथ-साथ बाबासाहेब अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब शुरू हुआ प्रदर्शन?
यह प्रदर्शन शाम चार बजे होना था, लेकिन सीजेपी कार्यकर्ता और अन्य प्रदर्शनकारी दोपहर से ही एंट्री पॉइंट के पास जमा होने लगे। इस कारण मुंबई पुलिस को बैरिकेडिंग लगाने पड़े और सेना भवन के पास गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने दादर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए थे।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक एसआईआर विवाद: भाजपा नेता रवि पाटिल समेत कई लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर, शिकायतकर्ता ने क्या आरोप लगाए?

क्या है विवाद?
बता दें कि सीजेपी ने हालिया मीडिया रिपोर्टों के बाद सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन बुलाया। रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' से जुड़े फैसलों और आदेशों पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इनमें से कुछ आदेश उनकी जानकारी के बिना जारी किए गए थे। बाद में चुनाव आयोग ने साफ किया कि तीन सदस्यों वाले आयोग ने एसआईआर से जुड़े फैसलों समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed