{"_id":"604005dc2e5b0a45f41bdf1d","slug":"coronavirus-nearly-10000-corona-infected-people-in-one-day-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : एक दिन में 10 हजार के करीब हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : एक दिन में 10 हजार के करीब हुए कोरोना संक्रमित
Thu, 04 Mar 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Mar 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस - प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई। वहीं, 42 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 82,343 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार से प्रदेश में 9,855 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 6,559 लोग स्वस्थ भी हुए। मुंबई में मंगलवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार से कम हो गया था, लेकिन बुधवार को 1121 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और रायगढ़ में एक दिन में 2209 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा नासिक मंडल में 1625, पुणे मंडल में 1949, औरंगाबाद में 672 और अकोला मंडल में 1657 मिले हैं जिसमें से सर्वाधिक 600 से अधिक मरीज अमरावती में मिले हैं।
जबकि नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में 924 सहित नागपुर परिमंडल में कुल 1401 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल, सूबे में 3,60,500 लोग होम क्वारंटीन हैं और 3701 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। राज्य में रिकवरी दर 93.77 फीसदी और मृत्युदर 2.40 फीसदी है।