{"_id":"5d99cd1b8ebc3e93b65d5b34","slug":"dalit-leader-prakash-ambedkar-detained-in-aarey-colony-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरे में पेड़ कटने पर घमासान जारी, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरे में पेड़ कटने पर घमासान जारी, हिरासत में लिए गए प्रकाश आंबेडकर
Sun, 06 Oct 2019 04:46 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
आरे कॉलोनी पहुंचे प्रकाश आंबेडकर
- फोटो : Twitter
मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने पर राजनीति घमासान भी शुरू हो चुका है। कांग्रेस और शिवसेना के बाद अब दलित नेता प्रकाश आंबेडकर भी इसमें कूद पड़े हैं। शनिवार को 29 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को पुलिस ने दलित नेता प्रकाश आंबडेकर को भी हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
The @VBAforIndia has been against the Aarey tree-cutting from the start. I went there to protest & ask the govt some valid questions. I have been detained & not arrested. I am currently at Powai police station. Don’t believe rumours & I appeal to everyone to maintain law & order. pic.twitter.com/dX9NEymkgi
— Prakash Ambedkar (@Prksh_Ambedkar) October 6, 2019
विज्ञापन
वह पेड़ काटने का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए आरे कॉलोनी आए थे। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र सरकार पेड़ काटने के खिलाफ लोगों की आवाज दबाने के लिए 'शक्ति' का इस्तेमाल कर रही है। शनिवार को पुलिस ने पूरे क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी है। हिरासत से रिहा होने के बाद वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि आरे कॉलोनी की हरियाली प्रदूषण को कम करने में मदद करती है। मगर सरकार कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए शक्ति का प्रयोग कर रही है।
विज्ञापन