फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECINet controversy Congress targets BJP over app flaws claims it is being controlled from headquarters.

ईसीआईनेट विवाद: एप की कमियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हेडक्वार्टर से हो रहा कंट्रोल

Thu, 08 Oct 2026 12:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 08 Oct 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ईसीआईनेट एप की कथित कमियों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एप के जरिए वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया गया। 

विज्ञापन
ECINet controversy Congress targets BJP over app flaws claims it is being controlled from headquarters.
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुरुवार को कांग्रेस ने ईसीआईनेट (ECINET) एप में कथित कमियों को लेकर भाजपा पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि इसे नई दिल्ली में मौजूद सत्ताधारी पार्टी के हेडक्वार्टर से ही नाम हटाने और जोड़ने की सभी प्रक्रियाओं को सेंट्रलाइज (एक जगह से नियंत्रित) करने के लिए बनाया गया था।

विज्ञापन


जयराम रमेश ने क्या कहा?
कांग्रेस के कम्युनिकेशन इंचार्ज और महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस रिपोर्ट में एक सिक्योरिटी रिसर्चर के हवाले से कहा गया है कि उसने जुलाई में ही भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) और देश की साइबर-सिक्योरिटी एजेंसी सीईआरटी-इन को आयोग की वोटर-सर्विसेज वेबसाइट और ईसीआईनेट एप में मौजूद कमियों के बारे में चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


एक्स पर अपनी पोस्ट में रमेश ने कहा, 'आज सुबह एक प्रमुख अखबार ने रिपोर्ट दी है कि 8 जुलाई, 2026 को एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने ईसीआईनेट में कई कमियों की ओर चुनाव आयोग का ध्यान दिलाया था। लेकिन उसकी कई चिंताओं में से सिर्फ एक पर 6 अक्तूबर, 2026 को प्रतिक्रिया मिली, जब ईसीआई चारों तरफ से आलोचना और हमलों का सामना कर रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने क्या आरोप?
रमेश ने आरोप लगाया, 'यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि ईसीआईनेट को नई दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर से ही नाम हटाने और जोड़ने की सभी प्रक्रियाओं को सेंट्रलाइज करने के लिए बनाया गया था।दिलचस्प बात यह है कि यह रिसर्चर वही युवा है जिसने कुछ महीने पहले सीबीएसई के आईटी सिस्टम की कमियों को पूरी तरह उजागर किया था, जिससे अन्य बातों के अलावा 'मंत्री प्रधान' का भविष्य भी तय हो गया था। अब 'प्रधानमंत्री' की बारी है।'

क्या है पूरा मामला?
रमेश की ये टिप्पणियां उस विवाद के बीच आई हैं जो 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार उन फैसलों और आदेशों पर आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई, जो ज्यादातर 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया से जुड़े थे।

अपने दो आयुक्तों द्वारा उठाए गए सवालों के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी संस्था में अलग-अलग राय और विचार-विमर्श होना सामान्य बात है। साथ ही, आयोग ने जोर देकर कहा कि उसके सभी आदेशों को पूरी कानूनी मान्यता प्राप्त है और वे स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ही जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed