फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fssai guidelines for sweets sugar milk tukaram mundhe

एफएसएसएआई: मिठाई में कितना खोया, चीनी और दूध...तय होगा मानक, तुकाराम मुंढे ने दिए सुझाव

Fri, 25 Sep 2026 05:58 AM IST
हिमांशु अरविंद मिश्र अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु अरविंद मिश्र Updated Fri, 25 Sep 2026 05:58 AM IST
सार
Register For Event

मुंढे ने दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट रोकने समेत 25 सिफारिशें दी हैं। समिति ने पशु आहार को भी निगरानी के दायरे में लाने की जरूरत बताई है।

विज्ञापन
fssai guidelines for sweets sugar milk tukaram mundhe
paneer - फोटो : AI Generated

विस्तार

बाजार से खरीदी जाने वाली मिठाई में कितना खोया, दूध, चीनी और दूसरी सामग्री होनी चाहिए, जल्द ही इसका एक समान मानक तय हो सकता है। संसदीय समिति ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को मिठाइयों की संरचना के लिए स्पष्ट मानक तैयार करने और पूरे साल खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने का सुझाव दिया है। महाराष्ट्र एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे की ओर से दिए गए सुझावों पर भी समिति ने चर्चा की है। 
विज्ञापन


मुंढे ने दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट रोकने समेत 25 सिफारिशें दी हैं। समिति ने पशु आहार को भी निगरानी के दायरे में लाने की जरूरत बताई है। तर्क है कि पशु क्या खा रहे हैं, उसका सीधा असर दूध की गुणवत्ता पर पड़ता है। यानी दूध की शुद्धता की जांच के साथ पशु आहार की गुणवत्ता पर भी नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


पनीर के नाम पर नहीं बिकेंगे गैर दुग्ध उत्पाद टोफू पर कड़ी नजर
दूध से नहीं बने किसी उत्पाद को अब पनीर नाम से बेचना, पैकेट पर पनीर लिखना या पनीर के तौर पर प्रचार पर रोक होगी। पनीर में मिलावट रोकने को लिए एफएसएसएआई ने नए नियमों का मसौदा जारी किया है। इसके मुताबिक सोया, पाम  तेल, वनस्पति वसा या अन्य गैर-दुग्ध सामग्री से पनीर जैसा दिखने वाला उत्पाद तैयार किया गया है तो उसे पनीर नहीं कहा जा सकेगा। सोया से बने टोफू पर कड़ी नजर है। अब इस पर लोगों से मिलने वाले सुझावों का इंतजार है। इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed