फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How active are Mumbai MLAs 72% drop in questioning in the Assembly, with three Congress MLAs leading the way.

मुंबई के विधायक कितने एक्टिव?: विधानसभा में सवाल पूछने में 72% की आई गिरावट, कांग्रेस के तीन एमएलए रहे अव्वल

Tue, 25 Aug 2026 05:18 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
Register For Event

प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के विधायकों के सवालों की गुणवत्ता और संख्या में बड़ी गिरावट आई है। 15वीं विधानसभा में 33 विधायकों ने 2,213 सवाल पूछे, जो 12वीं विधानसभा से 72% कम हैं। आईए जानते हैं कि सबसे आगे कौन है? 

विज्ञापन
How active are Mumbai MLAs 72% drop in questioning in the Assembly, with three Congress MLAs leading the way.
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई के विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सवालों की गुणवत्ता का औसत स्कोर 12वीं विधानसभा में 50 प्रतिशत से गिरकर 15वीं विधानसभा में 33 प्रतिशत हो गया है। साथ ही, इसमें दावा किया गया है कि कांग्रेस के तीन विधायक ओवरऑल परफॉर्मेंस रैंकिंग में सबसे आगे रहे।

विज्ञापन

पहले स्थान पर कौन है? 
रिपोर्ट में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल को 82.89 के स्कोर के साथ पहला स्थान मिला, उनके बाद पार्टी के साथी असलम शेख (80.58) और ज्योति गायकवाड़ (80.30) रहे। मुंबई के उन 33 विधायकों में से ये केवल तीन हैं जिन्होंने इस मूल्यांकन में 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया।

विज्ञापन

ये नतीजे 'मुंबईज एमएलए रिपोर्ट कार्ड, 2026' में शामिल थे, जो मुंबई के चुने हुए प्रतिनिधियों के विंटर सेशन 2024 से मॉनसून सेशन 2025 तक के कामकाज का सबूत-आधारित मूल्यांकन है। यह एनालिसिस प्रजा फाउंडेशन ने किया था, जो एक गैर-सरकारी संगठन है और नागरिक मुद्दों तथा जवाबदेह शासन पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कितने विधायकों ने सवाल पूछे?
पिछले कुछ वर्षों में मुंबई के विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों की संख्या में भी काफी कमी आई है। 15वीं विधानसभा के दौरान (विंटर सेशन 2024 से मॉनसून सेशन 2025 तक) इन 33 विधायकों ने 2,213 सवाल पूछे। यह संख्या 12वीं विधानसभा की इसी अवधि (विंटर 2009 से मॉनसून 2010 तक) में पूछे गए 7,955 सवालों की तुलना में 72 प्रतिशत कम है।

15वीं विधानसभा में इन 33 विधायकों का कुल औसत स्कोर 55 रहा, जबकि 12वीं विधानसभा में यह 61 था। रिपोर्ट के अनुसार, 14वीं विधानसभा में औसत स्कोर गिरकर 54 हो गया था, जिसके बाद 15वीं विधानसभा में इसमें मामूली सुधार देखा गया।

इस मूल्यांकन में पूछे गए सवालों की संख्या और गुणवत्ता, विधायी कार्यवाही में भागीदारी, उपस्थिति और कामकाज के अन्य पैमानों को भी ध्यान में रखा गया। इसमें लगातार विधानसभाओं के दौरान मुंबई के विधायकों की औसत उम्र में बढ़ोतरी को भी उजागर किया गया। 12वीं विधानसभा में औसत उम्र 52 साल, 13वीं में 51, 14वीं में 53 और 15वीं विधानसभा में 57 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed