फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india rejects un body report rights violations ethnic groups rohingya refugees

भारत का कड़ा जवाब: रोहिंग्या पर संयुक्त राष्ट्र समिति की रिपोर्ट को बताया दुर्भावनापूर्ण, क्या है पूरा मामला?

Wed, 26 Aug 2026 09:10 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 09:10 PM IST
सार
Register For Event

संयुक्त राष्ट्र की समिति ने भारत में कुछ समुदायों और रोहिंग्या शरणार्थियों के मानवाधिकारों को लेकर चिंता जताई है। भारत ने इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है। अब समिति की टिप्पणियों पर भारत तय प्रक्रिया के तहत अपना जवाब देगा।
 

विज्ञापन
india rejects un body report rights violations ethnic groups rohingya refugees
रणधीर जायसवाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने विभिन्न जातीय और धार्मिक समूहों के खिलाफ भेदभाव के आरोपों वाली संयुक्त राष्ट्र की एक समिति की रिपोर्ट को बुधवार को खारिज कर दिया। समिति ने अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और रोहिंग्या शरणार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई थी। उसने भारत में घृणा से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भारत इस रिपोर्ट में की गई किसी भी राजनीतिक रूप से प्रेरित और अत्यधिक दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी को पूरी तरह खारिज करता है। उन्होंने कहा कि नस्लीय भेदभाव से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता अटल है।
विज्ञापन


भारत ने गिनाए संवैधानिक और कानूनी प्रावधान
जायसवाल ने कहा कि समीक्षा के दौरान भारत ने अपने संवैधानिक सुरक्षा उपायों, मजबूत कानूनी ढांचे, बहुलतावाद और वंचित समुदायों की सुरक्षा के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि समिति की टिप्पणियों का जवाब तय प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले से जुड़ी खास जानकारी
  • संयुक्त राष्ट्र समिति ने अनुसूचित जनजातियों के मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता जताई।
  • रिपोर्ट में अनुसूचित जातियों की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए।
  • रोहिंग्या शरणार्थियों के मानवाधिकारों का मुद्दा भी समिति ने उठाया।
  • समिति ने घृणा से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
  • भारत के अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किया था।

समीक्षा बैठक में भी भारत ने ठुकराए थे आरोप
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान ही भारत के अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापक सामान्यीकरण और बिना प्रमाण वाले आरोपों को खारिज कर दिया था। प्रतिनिधिमंडल ने समिति की उस प्रवृत्ति पर भी आपत्ति जताई थी, जिसमें वह नस्लीय भेदभाव समाप्त करने से जुड़े अंतरराष्ट्रीय समझौते के दायरे से आगे बढ़ती दिखी।

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़: पीछे से आ रही थी मौत, 10 मिनट में तिनके की तरह ढह गया 1643 छात्रों वाला स्कूल, कितनों की बची जान?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed