फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: How Many Trains Are Running on Time Across India? Check Latest Data

देशभर में कितनी ट्रेनें चल रहीं समय पर?: रेलवे ने जारी किए आंकड़े, जानें कितना हुआ सुधार

Wed, 21 Oct 2026 09:38 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 09:38 PM IST
सार
Register For Event

रेलवे ने सोशल मीडिया पर ट्रेनों की समयबद्धता को लेकर साझा किए जा रहे आंकड़ों को संदर्भ से अलग बताया है। रेलवे का कहना है कि कोविड के दौरान और सामान्य परिचालन वाले वर्षों के आंकड़ों की तुलना करना सही नहीं है।

विज्ञापन
Indian Railways: How Many Trains Are Running on Time Across India? Check Latest Data
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : IANS

विस्तार

यात्रियों की भारी मांग के बावजूद भारतीय रेलवे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए रखने के साथ समयबद्धता में भी सुधार कर रहा है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, बेहतर निगरानी, समय-सारिणी में बदलाव, रखरखाव और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से ट्रेनों के समय पर चलने के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

विज्ञापन


रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में ट्रेनों की समयबद्धता 69.2 फीसदी थी। यह 2025-26 में बढ़कर 77.43 फीसदी हो गई। वहीं, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक समयबद्धता 77.11 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले तीन वर्षों में ट्रेनों की समयबद्धता लगातार 77 फीसदी से अधिक रही है। यह वर्ष 2023-24 के 73.62 फीसदी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है।
विज्ञापन


इस बीच रेलवे ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे समयबद्धता के आंकड़ों को संदर्भ से अलग
बताकर भ्रामक करार दिया है। रेलवे का कहना है कि उन दो वर्षों की तुलना करना उचित नहीं है, जब देश में ट्रेनें पूरी क्षमता से नहीं चल रही थीं। कोविड महामारी के दौरान ट्रेनों की समयबद्धता के अधिक आंकड़ों को सामान्य परिचालन के वर्षों से तुलना का सही आधार नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 और 2021-22 में समयबद्धता के असामान्य रूप से ऊंचे आंकड़े दर्ज किए गए थे। इसकी वजह यह थी कि उस समय महामारी के चलते बहुत कम ट्रेनें चल रही थीं।


रेलवे का कहना है कि सामान्य परिचालन बहाल होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता फिर दीर्घकालिक औसत के करीब आ गई थी। इसके बाद इसमें लगातार सुधार हुआ है। रेलवे ने बेहतर निगरानी, समय-सारिणी के युक्तिसंगत निर्धारण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे में सुधार को इस प्रदर्शन की प्रमुख वजह बताया है। रेलवे के अनुसार, मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि भारी यात्री मांग के बावजूद ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार हुआ है और यह कोविड से पहले के स्तर से भी बेहतर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed