फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo-delhi-bound-flight-returns-london-heathrow-technical-issue

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी: दिल्ली के लिए उड़ान भरने के 1 घंटे बाद लंदन लौटा विमान, अब तक क्या पता चला?

Wed, 23 Sep 2026 03:16 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 23 Sep 2026 03:16 PM IST
सार
Register For Event

लंदन से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर ने हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद वापस लंदन की ओर रुख किया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।

विज्ञापन
indigo-delhi-bound-flight-returns-london-heathrow-technical-issue
हवा में करीब एक घंटे बाद बदली विमान की दिशा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर उड़ान तकनीकी समस्या के कारण वापस लंदन लौट गई। यह विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। 
विज्ञापन


यह उड़ान 6E4 थी, जो लंदन हीथ्रो से नई दिल्ली के लिए संचालित हो रही थी। फ्लाइट ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के बाद इंग्लिश चैनल के ऊपर अपनी चढ़ाई रोक दी और इसके बाद वापस लंदन की ओर मुड़ गया। 
विज्ञापन


इंडिगो के विमान को क्यों वापस लौटना पड़ा?
सूत्र के मुताबिक, विमान में तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसके बाद चालक दल ने विमान को वापस लंदन ले जाने का फैसला किया। विमान ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट ट्रैकिंग रिकॉर्ड के अनुसार, विमान ने लंदन के समयानुसार करीब 8 बजे उड़ान भरी और लगभग 78 मिनट बाद वापस हीथ्रो पहुंच गया। लैंडिंग के बाद विमान को एक अलग स्टैंड तक ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं
विमान में आई तकनीकी समस्या की सटीक प्रकृति और उस समय विमान में सवार यात्रियों की संख्या की जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी। इंडिगो की ओर से भी इस घटना पर तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, 6E4 को लंदन से दिल्ली के लिए संचालित किया जाता है और यह बोइंग 787-9 विमान से उड़ान भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed