{"_id":"6a9cf1599d50c7bef10848f4","slug":"iran-calls-us-military-child-killing-army-after-warship-attack-warns-of-devastating-response-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा': हमले के बाद ईरान ने यूएस को लताड़ा, दे डाली धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा': हमले के बाद ईरान ने यूएस को लताड़ा, दे डाली धमकी
Sun, 06 Sep 2026 10:21 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:21 AM IST
अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल हमले के दावे के बाद ईरान ने अमेरिका को खूब खरी-खोटी सुनाई। भारत में स्थित ईरान के दूतावास ने एक्स अकाउंट पर आईआरजीसी का एक बयान साझा किया। इसमें अमेरिकी सेना को बच्चों की हत्या करने वाली बताया गया। ईरान ने दावा किया कि अमेरिकी युद्धपोत उसके जहाजों को परेशान कर रहे थे। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई जारी रही तो जवाब और विनाशकारी होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि ईरान ने अमेरिका को लेकर और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
अमेरिकी युद्धपोत पर हमला कर ईरान ने अमेरिका को ललकारा,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारत में स्थित ईरान के दूतावास ने छह सितंबर, 2026 को एक्स अकाउंट पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी का बयान साझा किया। बयान के मुताबिक, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने अमेरिकी सेना के एक विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने आरोप लगाया कि दोनों अमेरिकी युद्धपोत ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे और ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान ने अमेरिकी सेना को बच्चों की हत्या करने वाली क्यों बताया?
आईआरजीसी ने अपने बयान में अमेरिकी सेना को खूब सुनाया। उसने अमेरिकी सेना को आक्रामक और बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना बताया। ईरानी संगठन ने दावा किया कि मिसाइल हमले के बाद दोनों अमेरिकी युद्धपोतों को नुकसान पहुंचा और आगे के हमले के डर से उन्हें मुठभेड़ वाले इलाके से भागना पड़ा। बयान में अमेरिका की क्षेत्रीय सैन्य मौजूदगी को भी निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
अमेरिका के झूठे गौरव को लेकर ईरान ने क्या कहा?
ईरान ने अमेरिका को आक्रामक दुश्मन बताते हुए कहा कि वह कई वर्षों से क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को लेकर घमंड करता रहा है। आईआरजीसी के मुताबिक, अमेरिकी पक्ष को अब आधिकारिक रूप से यह स्वीकार करना पड़ा कि उसके दो नौसेना युद्धपोत हमले की चपेट में आए। ईरानी संगठन ने इस घटनाक्रम को अमेरिकी रणनीतिक हार बताया और कहा कि इससे आईआरजीसी की हमला करने की क्षमता सामने आती है।
विज्ञापन