{"_id":"6ae0b15e78f8930aa0016644","slug":"kharge-made-a-mistake-but-amit-shah-also-used-such-language-against-rahul-gandhi-prithviraj-chavan-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में ही खरगे का होने लगा विरोध?: पृथ्वीराज चव्हाण बोले- भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में ही खरगे का होने लगा विरोध?: पृथ्वीराज चव्हाण बोले- भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए
Tue, 27 Oct 2026 08:09 PM IST
राहुल कुमार
एएनआई, अहमदाबाद।
एएनआई, अहमदाबाद।
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
गुजरात के गोधरा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी शालीन भाषा का इस्तेमाल करना नहीं भूलना चाहिए। अगर खरगे ने गलती से या किसी अन्य वजह से कुछ कहा है, तो वह खुद इस पर सफाई देंगे।
चव्हाण ने कहा, मेरा मानना है कि किसी को भी शालीन भाषा का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ना चाहिए। अगर उन्होंने कुछ कहा है, चाहे गलती से या किसी अन्य वजह से, तो वह खुद इस पर सफाई देंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैं आपसे यह भी पूछना चाहता हूं कि आपके नेता अमित शाह ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा था? किसी भी पक्ष को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अमित शाह को भी वह बात नहीं कहनी चाहिए थी, जो उन्होंने कही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका मानना है कि खरगे से भी गलती हुई है, लेकिन वह इस पर अपनी सफाई जरूर देंगे। उन्होंने कहा, "वह हमारे बड़े नेता हैं। चव्हाण ने कहा कि पंचायत, जिला या राज्य स्तर पर काम करने वाले लोग एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। वे केवल अपने विचार रखते हैं और अपनी-अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।