फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   laal hit janta party cjp protest election commission gyanesh kumar

सीईसी के इस्तीफे की मांग पर लाल हिट का विरोध: सीजेपी के आंदोलन पर उठाए सवाल, क्यों आमने-सामने आए संगठन?

Sun, 18 Oct 2026 08:08 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली में लाल हिट जनता पार्टी ने बैठक कर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों पर असहमति जताई। संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच चुनाव आयोग समेत सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। उसने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार माना, लेकिन आम लोगों पर पड़ने वाले असर का ध्यान रखने की अपील भी की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास, जनकल्याण और राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
laal hit janta party cjp protest election commission gyanesh kumar
लाल हिट जनता पार्टी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों के बीच लाल हिट जनता पार्टी ने रविवार को बैठक की। मालवीय स्मृति भवन में हुई इस बैठक में लोकतांत्रिक जवाबदेही, सांविधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय विकास और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों पर अपनी असहमति जताई और लोकतंत्र में कानून के पालन तथा राजनीतिक जवाबदेही को जरूरी बताया।
विज्ञापन


बैठक में किन लोगों ने हिस्सा लिया?
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक को लाल हिट जनता पार्टी के संयोजक अयान भटनागर ने संबोधित किया। फिल्म निर्माता ऋचा गुप्ता, पवन नागपाल और अतुल गंगवार भी बैठक में शामिल हुए। अयान भटनागर ने सीजेपी के प्रदर्शनों का विरोध दोहराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक गतिविधियों में जवाबदेही होनी चाहिए और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कामकाज की जांच कानून के दायरे में होनी चाहिए।
विज्ञापन


चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या है रुख?
लाल हिट जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच चुनाव आयोग सहित सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर होने वाली बहस प्रमाणित साक्ष्यों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और संवैधानिक व्यवस्था के आधार पर होनी चाहिए। वहीं, राजनीतिक संगठनों की फंडिंग और गैरकानूनी गतिविधियों से कथित संबंधों से जुड़े सवालों की जांच भी दस्तावेजों, कानूनी जांच और आधिकारिक निष्कर्षों के आधार पर किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शनों और देश के विकास पर क्या कहा?
संगठन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार माना, लेकिन प्रदर्शनकारियों से इसके असर का भी ध्यान रखने की अपील की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास, उद्यमिता, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संगठन ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम संविधान और लागू कानूनों के अनुरूप होने चाहिए। इसके साथ ही नागरिक जागरूकता, सामुदायिक संपर्क, संगठन में पारदर्शिता और जिम्मेदार सार्वजनिक संवाद को लेकर भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया।


सीजेपी का विरोध प्रदर्शन किस मुद्दे पर है और लाल हिट जनता पार्टी क्या है?
सीजेपी पहले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है। इसके बाद संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आंदोलन शुरू किया। सीजेपी ने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, लाल हिट जनता पार्टी का नाम कीटनाशक ब्रांड 'लाल हिट' से मिलता-जुलता है। यह संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के जवाब में एक व्यंग्यात्मक प्रतिपक्ष के रूप में सामने आया है। इसका कहना है कि वह राष्ट्रीय विकास, संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कल्याण और जिम्मेदार सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed