{"_id":"613a8c70c5511d29f75e26e4","slug":"maharashtra-famous-womens-rights-activist-sonal-shukla-dies-in-80-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का 80 वर्ष में निधन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का 80 वर्ष में निधन
Fri, 10 Sep 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:06 AM IST
प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला सोनल वाचा चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक और प्रबंध न्यासी थीं। 1991 में उन्होंने महिलाओं की आजादी विषय पर दो म्यूजिक एल्बम और दो डॉक्यूमेंट्री बनाई।
विज्ञापन
sonal shukla
- फोटो : twitter
विस्तार
प्रसिद्ध महिला अधिकार कार्यकर्ता सोनल शुक्ला का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 80 साल की थीं। सोनल बेन के नाम से जानी जाने वाली सोनल वाचा चेरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक और प्रबंध न्यासी थीं।
विज्ञापन
पुस्तकालय के रूप में 1987 के रूप में स्थापित वाचा देश का पहली महिला पुस्तकालय था जिसमें महिला विषयक 3 हजार पुस्तकें संग्रहित थीं। उन्होंने चार दशकों तक किशोरियों और महिलाओं के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
वे दुष्कर्म के खिलाफ बनाए गए फोरम की सहसंस्थापक थीं जो अब महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करने वाले फोरम के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1991 में उन्होंने महिलाओं की आजादी विषय पर दो म्यूजिक एल्बम और दो डॉक्यूमेंट्री बनाई।
विज्ञापन