{"_id":"5ff955bb8ebc3e33fd28fca3","slug":"maharashtra-narcotics-control-bureau-conducted-raids-at-three-locations-in-mumbai-in-drug-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ड्रग्स केस: एनसीबी ने तीन ठिकानों पर फिर मारे छापे, एक दिन पहले पकड़े थे पांच लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई ड्रग्स केस: एनसीबी ने तीन ठिकानों पर फिर मारे छापे, एक दिन पहले पकड़े थे पांच लोग
Sat, 09 Jan 2021 12:35 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस कानून
- फोटो : File
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सबके सामने आ गया। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस के तहत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि गुरुवार को भी टीम ने पांच जगह छापेमारी की थी और पांच लोगों को हिरासत में लिया था। सूत्रों का दावा है कि उस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई।
विज्ञापन