{"_id":"6a8b222c56fd61c59906ffe5","slug":"maharashtra-teen-same-cliff-suicide-attempt-iphone-emi-dispute-family-death-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान: एक साल पहले बच गया था युवक, iPhone की जिद में उजड़ गया पूरा परिवार!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वही पहाड़ी, वही चट्टान और चली गई जान: एक साल पहले बच गया था युवक, iPhone की जिद में उजड़ गया पूरा परिवार!
Sun, 23 Aug 2026 10:09 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:09 PM IST
पिछले साल जिस चट्टान से पुलिस ने युवक को समझाकर वापस उतार लिया था, एक साल बाद वही जगह फिर एक दर्दनाक कहानी की गवाह बनी। इस बार युवक को बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता भी जान गंवा बैठे।
विज्ञापन
मृत युवक की फोटो और हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक साल पहले वह उसी चट्टान पर खड़ा था। नीचे गहरी खाई थी और ऊपर उसे समझाने की कोशिश कर रही पुलिस। तब बात बन गई थी। पुलिस ने उसे समझाया और 19 वर्षीय युवक पीछे हट गया। लेकिन एक साल बाद वह फिर उसी जगह पहुंचा। इस बार विवाद आईफोन की किस्त को लेकर हुआ था। कुछ ही घंटों में ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसमें युवक के साथ उसके माता-पिता की भी मौत हो गई।
सुबह हुआ विवाद और पहाड़ी पर पहुंच गया युवक
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में स्थित खावड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार को यह घटना हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे युवक का नए मोबाइल फोन को लेकर माता-पिता से विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक ने आईफोन खरीदा था। वह उसकी किस्त चुकाने के लिए परिवार से रुपये मांग रहा था। ताजा किस्त के भुगतान को लेकर पिता से बहस बढ़ गई। इसके बाद वह पहाड़ी पर चला गया और जान देने की धमकी दी।
मामले से जुड़ी खास बातें
तीन घंटे तक किनारे पर चलता रहा युवक
युवक के पहाड़ी पर पहुंचने की खबर फैलते ही पुलिस, ग्रामीण और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसे लगातार समझाया जाता रहा कि वह अपना इरादा छोड़ दे। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की। लेकिन युवक चट्टान के किनारे इधर-उधर चलता रहा। ऐसे में उसे सुरक्षित पकड़ना मुश्किल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भी बनाए। बाद में ये वीडियो वायरल भी हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्रियों की डाइनिंग टेबल के राज: इंदिरा की अंताक्षरी से मोदी की खिचड़ी तक, किताब में अनसुने किस्से
बेटे तक पहुंचे पिता, फिर हुआ हादसा
युवक के पिता शुरुआत में दूर से ही उसे समझा रहे थे। लेकिन घटना के आखिरी 15 से 20 मिनट के दौरान वह खुद पहाड़ी पर चढ़ गए। करीब दोपहर एक बजे पिता बेटे के पास पहुंचे। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पिता और बेटा दोनों नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
मां ने देखा और कुछ देर बाद वह भी गिर गई
युवक की मां नीचे से यह पूरा घटनाक्रम देख रही थी। बेटे और पति के गिरने के कुछ ही समय बाद वह भी नीचे गिर गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आईफोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद ही युवक के इस कदम की एकमात्र वजह था।

- वर्ष 2025 में भी युवक ने इसी चट्टान से जान देने की कोशिश की थी।
- उस समय पुलिस ने समझाकर उसे बचा लिया था।
- इस बार युवक को समझाने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रयास चला।
- पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे थे।
- बेटे को बचाने की कोशिश में पिता और फिर मां भी नीचे गिर गए।