फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ‘Main bhi nahi sudhar raha hoon’: Rahul Gandhi echoes Bhojpuri singer Neha Rathore at Pune event

'मैं भी नहीं सुधर रहा हूं': पुणे के कार्यक्रम में नेहा राठौर की बात दोहराते दिखे राहुल गांधी; क्या-क्या कहा?

Sun, 23 Aug 2026 12:46 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Aug 2026 12:46 AM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भोजपुरी गायिका नेहा राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार से सवाल करने पर उन्हें अपशब्दों का सामना करना पड़ता है। पुणे के एक कार्यक्रम में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई। राहुल गांधी ने क्यों कहा 'मैं भी नहीं सुधर रहा हूं', जानिए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
‘Main bhi nahi sudhar raha hoon’: Rahul Gandhi echoes Bhojpuri singer Neha Rathore at Pune event
राहुल गांधी, नेहा राठौर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार जिन मुद्दों पर सवाल पसंद नहीं करती, उन पर सवाल उठाने के कारण उन्हें कई साल से अपशब्द सुनने पड़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह 'सुधरने वाले नहीं हैं'। राहुल गांधी ने ये बातें पुणे में कांग्रेस के युवा संपर्क कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के दौरान भोजपुरी गायिका नेहा राठौर से बातचीत में कहीं। नेहा राठौर सरकार की आलोचना करने वाले व्यंग्य गीतों के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन


भोजपुरी गायिका नेहा राठौर ने क्या कहा?
नेहा राठौर ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में महिलाओं के 'अपमान' के मुद्दे पर बात करने आई थीं। उन्होंने पूछा कि अगर महिलाएं सत्ता में बैठे लोगों से सवाल ही नहीं कर सकतीं, तो उन्हें कितना सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा, मैं सरकार से उन सभी मुद्दों पर सवाल करती हूं, जो सरकार को पसंद नहीं हैं। इसके बदले मुझे बहुत सारे अपशब्द और एफआईआर झेलने पड़ते हैं। महिलाओं के प्रति ये कैसा सम्मान है? अगर लोकतंत्र में हम अपने प्रधानमंत्री से सवाल नहीं कर सकते, तो वह कैसा सम्मान होगा? 
विज्ञापन


नेहा राठौर ने अपनी शादी के बाद की एक घटना याद करते हुए बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक व्यंग्य गीत गाया था। इसके बाद उनके पीछे पुलिस की टीमें भेजी गई थीं। इलाके के लोगों ने उनके परिवार से पूछा था कि वह कैसी महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, एक महिला के तौर पर अगर आप समाज के कुछ मुद्दों पर बोलना चाहती हैं, तो यह बहुत मुश्किल है। पुरुषों को भी ट्रोल किया जाता है। लेकिन महिलाओं को बहुत अलग तरीके से ट्रोल किया जाता है। वे सीधे उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। राठौर ने कहा कि वह 'थोड़ी हिम्मती और जिद्दी' हैं। उन्होंने कहा कि वह आलोचना से डरती नहीं हैं। उन्होंने कहा, वे पिछले पांच साल से मुझे गालियां दे रहे हैं। लेकिन फिर भी मैं नहीं सुधरी हूं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैं सुधरने वाली नहीं हूं। 

ये भी पढ़ें: 'पैसे देकर जुटाई गई भीड़': राहुल के 'छात्रों की गूंज' पर मंत्री मोहोल का हमला; कांग्रेस से माफी की मांग क्यों?

नेहा की बात पर राहुल ने क्या कहा?
नेहा राठौर की बात का जवाब देते हुए गांधी ने कहा कि उन्हें भी कई साल से गालियां मिल रही हैं। लेकिन इससे वह डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जिन मुद्दों पर सरकार सवाल पसंद नहीं करती, उन पर सवाल उठाने के कारण उन्हें कई साल से गालियां झेलनी पड़ी हैं। राहुल गांधी ने कहा, मुझे भी कई साल से गालियां मिल रही हैं। लेकिन मैं भी नहीं सुधर रहा हूं।उन्होंने राठौर के शब्दों को दोहराते हुए कहा, मैं भी नहीं सुधर रहा हूं।




कार्यक्रम में शामिल हुईं करीब 15 हजार महिलाएं
आयोजकों के मुताबिक, करीब 15 हजार महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम का माहौल रॉक कॉन्सर्ट जैसा था। आयोजकों ने गायकों और एक रैपर को भी बुलाया था, ताकि कार्यक्रम जेन जी यानी युवा पीढ़ी से जुड़ सके।



कांग्रेस नेता जब एआईएसएसएमएस कॉलेज ग्राउंड में मंच पर पहुंचे, तो भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आखिर में राहुल गांधी से पूछा गया कि उन्हें पुणे कैसा लगा। उन्होंने कहा, 'पुणे प्यार है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed