फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence: Kuki-Zo Council Warns Continued Armed Activity Could Trigger Full-Scale Conflict

मणिपुर में तनाव: चार लोगों की हत्या से हड़कंप, कुकी-जो काउंसिल बोली- सशस्त्र समूहों से पूर्ण संघर्ष का खतरा

Mon, 14 Sep 2026 02:37 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Sep 2026 02:37 PM IST
सार
Register For Event

मणिपुर के तमेंगलोंग और नोनी जिलों में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में चार लोगों की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुकी-जो काउंसिल ने घटना की निंदा करते हुए सशस्त्र समूहों की लगातार गतिविधियों पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि इससे राज्य एक बार फिर पूर्ण संघर्ष की ओर बढ़ सकता है। परिषद ने केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Manipur Violence: Kuki-Zo Council Warns Continued Armed Activity Could Trigger Full-Scale Conflict
मणिपुर में तनाव (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में चार लोगों की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। कुकी-जो काउंसिल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सशस्त्र समूहों की लगातार गतिविधियां आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रही हैं। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो मणिपुर एक बार फिर पूर्ण संघर्ष की ओर बढ़ सकता है। रविवार को तमेंगलोंग और नोनी जिलों के टोलन और लोंगपी गांवों में संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। इस घटना में चार नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


2026 में 22 से ज्यादा कुकी-जो लोगों की मौत का दावा
कुकी-जो काउंसिल ने दावा किया कि 2026 की शुरुआत से अब तक मणिपुर में कथित तौर पर नगा सशस्त्र समूहों की गतिविधियों के कारण कुकी-जो समुदाय के 22 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। परिषद के मुताबिक, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। परिषद ने राजनीतिक और नागरिक समाज के नेताओं पर भी निशाना साधा। उसने आरोप लगाया कि नगा-कुकी-जो हिंसा को खत्म करने के लिए सार्थक बातचीत और मेल-मिलाप की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग
कुकी-जो काउंसिल ने केंद्र सरकार से सशस्त्र समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की अपील की। परिषद ने कहा कि मणिपुर में किसी भी सशस्त्र संगठन को बिना कार्रवाई के काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उसके अनुसार, लगातार जारी हिंसक गतिविधियां नागरिकों के लिए खतरा बढ़ा रही हैं और राज्य को फिर बड़े संघर्ष की ओर धकेल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकी विधायकों ने भी की हत्या की निंदा
तीन कुकी विधायकों ने भी चार लोगों की हत्या की निंदा की। सैतू विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाओखोलेट किपगेन ने कहा कि हर नागरिक को बिना डर के सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। विधायक लेत्जामांग हाओकिप ने सुरक्षा बलों से हमले के आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और आगे होने वाली हिंसा को रोकने की अपील की। वहीं, विधायक किमनियो हैंगशिंग ने हत्याओं को ‘कायरतापूर्ण’ कृत्य बताया।


2023 से जारी है मणिपुर में जातीय संघर्ष
मणिपुर में मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों के कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग लापता हैं। हिंसा के कारण हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed