Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marco Rubio denies exit plans, vows to serve Trump's full second term

ट्रंप का साथ नहीं छोड़ेंगे रुबियो: विदेश मंत्री बोले- पूरा करूंगा चार साल का कार्यकाल; 2028 पर साधी चुप्पी

Fri, 06 Nov 2026 08:54 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Nov 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
Marco Rubio denies exit plans, vows to serve Trump's full second term
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटके लगने के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रशासन छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब रुबियो ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पूरे चार साल उनके साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रुबियो ने उन खबरों को गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए ट्रंप प्रशासन से बाहर हो सकते हैं। रुबियो ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पूरी अवधि तक उनके लिए काम करना हमेशा से मेरी योजना रही है। उन्होंने आगे कहा, सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये बातें कहां से आती हैं।
विज्ञापन


कई जिम्मेदारियां संभालने पर भी बोले रुबियो
प्रशासन में एक साथ कई अहम जिम्मेदारियां संभालने को लेकर रुबियो ने कहा कि उन्हें अपना काम पसंद है। उन्होंने इस बात पर भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी कि उनके पद छोड़ने की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। रुबियो ने कहा, मुझे अपना काम पसंद है। और जब लोग कहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ने वाले हैं, तो मुझे हमेशा हंसी आती है। मैं उनसे कहता हूं, 'कौन-सी वाली? दरअसल, रुबियो विदेश मंत्री के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने भी अटकलों को बताया अफवाह
मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटकों के बाद पार्टी के भविष्य के नेतृत्व और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच रुबियो के प्रशासन छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। व्हाइट हाउस और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इन खबरों को खारिज किया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता बेनी रे हार्मनी ने इन खबरों को गुमनाम सूत्रों के जरिये फैलाई गई मनगढ़ंत अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि रुबियो अब भी ट्रंप और MAGA आंदोलन के प्रति प्रतिबद्ध हैं। वहीं, विदेश मंत्रालय के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने भी इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद और फर्जी बताया।

2028 की रेस में रुबियो के नाम की भी चर्चा
इन अटकलों के बावजूद राजनीतिक विश्लेषक रुबियो को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देख रहे हैं। खासकर मध्यावधि चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा के बीच रुबियो का नाम भी सामने आ रहा है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने कहा कि रुबियो की शुरुआत से ही योजना ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पूरे चार साल तक पद पर बने रहने की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए मजाक में कहा कि रुबियो ने तो यहां तक कहा था कि वह छुट्टी भी नहीं लेंगे। रुबियो इस समय व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

क्यूबा को लेकर भी रुबियो की खास दिलचस्पी
रुबियो के पद पर बने रहने की एक अहम वजह क्यूबा को लेकर उनकी राजनीतिक प्राथमिकता भी है। क्यूबा से आए प्रवासियों के बेटे रुबियो के राजनीतिक करियर में वहां की कम्युनिस्ट सरकार का विरोध प्रमुख मुद्दा रहा है।

वह क्यूबा की सरकार के खिलाफ अपनी विदेश नीति से जुड़े लक्ष्यों को पूरा किए बिना पद छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक और कारोबारी डैन एबरहार्ट ने चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की बात कही।

उन्होंने कहा, "मध्यावधि चुनाव ने वेंस की [2028 की संभावनाओं] को बड़ा झटका दिया है और रुबियो का कद तेजी से बढ़ रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि क्यूबा की सरकार के खिलाफ अपना मिशन पूरा किए बिना रुबियो के लिए मियामी लौटना मुश्किल हो सकता है। इससे पहले रुबियो कह चुके हैं कि अगर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 2028 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करना चाहते हैं तो वह पीछे हट जाएंगे। हालांकि, हालिया चुनावी नतीजों के बाद उनके खुद चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।


2028 के चुनाव पर बोले- अब इस बारे में बात नहीं करूंगा
द न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरव्यू में जब रुबियो से उनके भविष्य की राजनीतिक योजनाओं और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चर्चा करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं अब 2028 के बारे में बिल्कुल बात नहीं करूंगा। मैं ऐसा नहीं करूंगा। मध्यावधि चुनाव के बाद रुबियो अगले शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में फेडरलिस्ट सोसाइटी के नेशनल लॉयर्स कन्वेंशन में अपना पहला बड़ा भाषण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed