{"_id":"5ff4e55f8ebc3e31e1758b30","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-said-preparations-continue-to-vaccinate-pilgrims-going-on-haj-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जाने वाले यात्रियों को टीका लगाने की तैयारियां जारी: मुख्तार अब्बास नकवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हज पर जाने वाले यात्रियों को टीका लगाने की तैयारियां जारी: मुख्तार अब्बास नकवी
Wed, 06 Jan 2021 03:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को टीका लगाने की तैयारी जारी है। हज कमेटी के अधिकारियों और हज समूह आयोजकों के साथ बैठक में नकवी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नकवी ने बताया कि 2021 की हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 जनवरी है। उन्होंने बताया कि अब तक 700 महिलाओं ने मेहराम श्रेणी (बिना किसी पुरुष साथी के यात्रा हेतु) आवेदन किया है। यह कुल आवेदनों का करीब 50 फीसदी है जबकि पिछले साल इस श्रेणी में 2100 महिलाओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सिर्फ 10 जगहों से उड़ानें रवाना होंगी। इनमें अहमदाबाद, बंगलूरू, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं। इस बार हज यात्रा जुलाई में होगी।
विज्ञापन