फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 6 out of 12 Corona positive returned from UK report negative

मुंबईः ब्रिटेन से लौटे 12 कोरोना पॉजिटिव में से 6 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 29 Dec 2020 08:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 29 Dec 2020 08:16 PM IST
सार
Register For Event

इंग्लैंड से मुंबई आए जिन 6 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके नमूने जिनोम सिक्वेंस के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑप वॉयरोलॉजी के पास भेजे गए हैं...

विज्ञापन
Mumbai: 6 out of 12 Corona positive returned from UK report negative
corona test - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने के बाद देश की आर्थक राजधानी मुंबई में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब तक इंग्लैंड से 600 यात्री मुंबई पहुंचे हैं जिसमें से 12 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन मंगलवार को उसमें से 6 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो मुंबई के लिए राहत की बात है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकणी ने कहा कि इंग्लैंड से मुंबई आए जिन 6 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके नमूने जिनोम सिक्वेंस के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑप वॉयरोलॉजी के पास भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट दो दिन में मिल जाएगी। इसलिए मुंबईवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिलने के बाद 23 दिसंबर की रात से इंग्लैंड से आने वाले विमान पर पाबंदी लगा दी गई है। इधर, राज्य में एक महीने के दौरान इंग्लैंड से आए यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके नमूने जांच के लिए पुणे भेजे गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बना स्पेशल वार्ड

बीते एक महीने में इंग्लैंड व यूरोपीय देशों से मुंबई आए 2600 यात्रियों की सूची राज्य सरकार ने बीएमसी को दी है। अब बीएमसी स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन यात्रियों की खोज कर उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकणी ने बताया कि इंग्लैंड से मुंबई आए यात्रियों की विशेषतौर से जांच की जा रही है। उनके लिए सेवन हिल्स हास्पिटल में 100 बिस्तरों का स्पेशल वार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed