{"_id":"615ac29e8ebc3e87517e6b44","slug":"mumbai-rave-party-again-ncb-raid-on-cruise-8-more-people-into-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूज रेव पार्टी: एनसीबी ने की नौवीं गिरफ्तारी, आर्यन से पूछताछ में सामने आया था श्रेयस का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्रूज रेव पार्टी: एनसीबी ने की नौवीं गिरफ्तारी, आर्यन से पूछताछ में सामने आया था श्रेयस का नाम
Mon, 04 Oct 2021 06:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:39 PM IST
एनसीबी के 20 अधिकारियों की टीम ने क्रूज पर सोमवार सुबह छापेमारी की। इस बीच एनसीबी ने आज इस मामले में नौवी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
क्रूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : irctctourism.com
विस्तार
क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान छापेमारी मामले में एनसीबी ने नौवीं गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने श्रेयस नायर नाम के शख्स को गोरेगांव से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान से पूछताछ में उसका नाम सामने आया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एनसीबी की छापेमारी जारी
वहीं, मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी के अधिकारियों ने फिर से छापेमारी की है। यह छापेमारी सोमवार सुबह छह बजे के आसपास की गई है, जिसमें अधिकारियों को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। इसके अलावा एनसीबी की टीम ने आठ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार रात भी एनसीबी की टीम ने इसी क्रूज पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था।
बताया जा रहा है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 20 अधिकारियों की टीम क्रूज पर पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस दौरान क्रूज पर सवार सभी लोगों की सूची भी तैयार की है। इसमें से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों की सूची तैयार की गई है, उसमें से कुछ लोग फरार हैं। इनकी तलाश में दिल्ली से लेकर बंगलूरू व गोवा में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रुप में पहुंचे थे लोग, रेड का नाम सुनते ही हुए फरार
सूत्रों की मानें तो एनसीबी ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है वे सभी ग्रुप में क्रूज में सवार हुए थे। लेकिन जैसे ही एनसीबी की रेड की खबर पता चली सभी मौके से फरार हो गए। ऐसे में एनसीबी हिरासत में लिए गए लोगों के साथ आए लोगों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। तलाशी अभियान के तहत एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है।
आर्यन खाने को आज कोर्ट में पेश करेगी एनसीबी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन