{"_id":"6060f8b2be016340b842d171","slug":"ncb-five-drug-dealers-arrested-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी की कार्रवाई: मुंबई में पांच ड्रग डीलरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी की कार्रवाई: मुंबई में पांच ड्रग डीलरों को किया गिरफ्तार
Mon, 29 Mar 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:14 AM IST
एनसीबी ने शनिवार और रविवार को मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा।
ड्रग डीलरों के आवास से कई ड्रग भी किए जब्त।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में पांच ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है और उनके आवास से कई ड्रग भी जब्त किया है। एनसीबी ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने शनिवार और रविवार को मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा।
विज्ञापन
जांच एजेंसी के समीर वानखेड़े ने बताया कि छापे की कार्रवाई में 165 ग्राम मेफेड्रोन, एलएसडी की 20 ब्लाट्स (0.5 ग्राम), एमडीएमए/एक्स्टसी टैबलेट के 8 ग्राम ड्रग बरामद की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि डीलर ड्रग तस्करी के लिए नाबालिग लड़कियों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के ड्रग सप्लायर के मामले में फारुख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एनसीबी ले गुरुवार देर रात मुंबई में तीन जगहों पर छापामारी की। इस दौरान शादाब के पास से दो करोड़ रुपय के ड्रग्स, एक लग्जरी कार और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है। एनसीबी ने यह छापामारी अंधेरी के लोखंडवाला, वर्सोवा इलाके के साथ-साथ मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में भी की थी।
विज्ञापन
शादाब को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि शादाब बटाटा ड्रग्स के धंधे में काफी समय से जुड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी बटाटा ड्रग्स सप्लाई करता था।