{"_id":"6ac7eae62c3bcc73150c8952","slug":"patient-dies-after-oxygen-cylinder-explodes-in-ambulance-in-odisha-s-mayurbhanj-district-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?
Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, बारीपाड़ा।
पीटीआई, बारीपाड़ा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की जान चली गई। उसे गंभीर रक्त संक्रमण के इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाया जा रहा था। यह घटना कैसे हुई और पीड़ित कौन था? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
एंबुलेंस में सिलेंडर फटा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एंबुलेंस में कैसे हुआ धमाका?
मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। उसे भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उदला अनुमंडल अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ।
मरीज को बचाने में कौन झुलसा?
उदला थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने कहा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण एंबुलेंस के अंदर मरीज की मौत हो गई। मरीज को बचाने के दौरान दो अन्य लोग भी झुलस गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक निजी संचालक से किराये पर ली गई थी। मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस चालक ने मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का वाल्व खोला था। इसी दौरान धमाका हुआ।
ये भी पढ़ें: 'मुझसे बुरा कोई नहीं होगा': गोहत्या, धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी; क्या कहा?
सिलेंडर में आग कैसे लगी?
बारिक ने कहा, आशंका है कि ऑक्सीजन सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई। इससे आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी और सिलेंडर फट गया। परिवार के लोगों ने जलती हुई एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई।
धमाका कितना जोरदार था?
पुलिस ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

#WATCH | Mayurbhanj, Odisha: Fire tenders reached the spot after a private ambulance caught fire at the Udala Hospital. More details are awaited. https://t.co/HsYGCV1fja
— ANI (@ANI) October 8, 2026