फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale Marine Successfully Lands on INS Vikrant in Maiden Attempt

स्वदेशी आईएनएस विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन: पहली ही कोशिश में मिली सफलता; नौसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी

Fri, 30 Oct 2026 05:48 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 Oct 2026 05:48 PM IST
सार
Register For Event

राफेल मरीन ने आईएनएस विक्रांत पर पहली कोशिश में सफल लैंडिंग कर भारतीय नौसेना के परीक्षणों में अहम उपलब्धि हासिल की है। भारतीय नौसेना में इसकी तैनाती की दिशा में परीक्षण शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Rafale Marine Successfully Lands on INS Vikrant in Maiden Attempt
INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राफेल मरीन लड़ाकू विमान ने 29 अक्तूबर को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर पहली ही कोशिश में सफल लैंडिंग की। यह लैंडिंग विमान के परिचालन से पहले चल रहे परीक्षणों के दौरान हुई। नौसेना के मुताबिक, इस सफलता के साथ भारतीय विमानवाहक पोत से राफेल मरीन के संचालन की दिशा में परीक्षणों की शुरुआत हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

INS विक्रांत पर पहली बार हुई सफल लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने बताया कि राफेल मरीन विमान ने आईएनएस विक्रांत पर अपनी पहली कोशिश में ही सफलतापूर्वक लैंडिंग की। फिलहाल विमान को नौसेना में परिचालन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया के तहत परीक्षण किए जा रहे हैं।

इससे पहले गोवा में राफेल मरीन के परीक्षण चल रहे थे। इन परीक्षणों का उद्देश्य विमान में उन जरूरी बदलावों की जांच करना था, जिनकी मदद से वह भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से उड़ान भरने और उस पर उतरने में सक्षम हो सके।

भारत ने फ्रांस से खरीदे हैं 26 राफेल मरीन विमान

भारत ने 28 अप्रैल 2025 को फ्रांस के साथ करीब 63 हजार करोड़ रुपये का रक्षा समझौता किया था। इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदे जाने हैं। इनमें 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इन विमानों की आपूर्ति 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक होने की संभावना है। यह भारत की ओर से राफेल के नौसैनिक संस्करण की पहली खरीद है। इस सौदे में पायलटों का प्रशिक्षण, फ्लाइट सिम्युलेटर, हथियार, जरूरी उपकरण और लंबे समय तक रखरखाव की सुविधा भी शामिल है।



क्या है राफेल मरीन की खासियत?

राफेल मरीन फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन का बनाया लड़ाकू विमान है। इसे खास तौर पर समुद्र में विमानवाहक पोत से संचालन के लिए तैयार किया गया है। फ्रांस की नौसेना पहले से इसका इस्तेमाल कर रही है।

इस विमान का इस्तेमाल हवाई सुरक्षा, समुद्री हमले, निगरानी और जमीन पर मौजूद ठिकानों को निशाना बनाने जैसे अभियानों में किया जा सकता है। इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना की समुद्री अभियानों को अंजाम देने की क्षमता बढ़ेगी।

INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य से होगा संचालन

भारतीय नौसेना के पास फिलहाल दो विमानवाहक पोत हैं- आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य। रक्षा समझौते के तहत खरीदे जा रहे राफेल मरीन विमानों को दोनों विमानवाहक पोतों से संचालित करने की योजना है।

समझौते में भारतीय हथियारों को राफेल विमानों के साथ जोड़ने के लिए तकनीक हस्तांतरण का प्रावधान भी शामिल है। यह सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना के पास पहले से मौजूद राफेल विमानों के लिए अतिरिक्त उपकरण भी इस समझौते का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed