फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rohit Aryas videographer reveals plan was to shooting hostage scene at RA Studios Mumbai

शूटिंग के बहाने असली ड्रामा: होस्टेज सीन और एक्शन बोलते ही मचा हड़कंप, रोहित के वीडियोग्राफर ने सबकुछ बता दिया

Fri, 31 Oct 2025 09:39 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: लव गौर Updated Fri, 31 Oct 2025 09:39 PM IST
सार
Register For Event

RA Studios Mumbai: रोहित आर्य ने अपनी फिल्म क्रू को बताया था कि वे बच्चों से जुड़े एक बंधक नाटक की शूटिंग करने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह एक असल जीवन की स्थिति की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Aryas videographer reveals plan was to shooting hostage scene at RA Studios Mumbai
मुंबई का आर ए स्टूडियो, जहां बच्चों को बनाया था बंधक - फोटो : Ani Photos

विस्तार

मुंबई में पवई इलाके के आर ए स्टूडियो में गुरुवार (30 अक्तूबर) को रोहित आर्य नाम के सिरफिरे शख्स ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल बचाया। इसी के साथ पुलिस कार्रवाई में रोहित आर्य को गोली लगी, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा नया खुलासा सामने आया है। 
विज्ञापन


रोहित आर्य के वीडियोग्राफर ने क्या-क्या बताया?
आरोपी रोहित आर्य के वीडियोग्राफर ने शुक्रवार (31 अक्तूबर) को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म क्रू को बताया था कि वे बच्चों से जुड़े एक बंधक सीन की शूटिंग करने जा रहे हैं, लेकिन किसी को भी इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह एक वास्तविक जीवन में इस तरह की योजना बना रहे हैं, जिसका अंत इतना दर्दनाक होगा। 
विज्ञापन


आर्य के साथ पिछले 10 साल से काम कर रहे वीडियोग्राफर रोहन अहर ने इस पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया। अहर ने बताया कि वे आर्य के कई अभियानों जैसे ‘स्वच्छता मॉनिटर’ और ‘लेट्स चेंज’ प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके थे। बुधवार को ऑडिशन खत्म होने के बावजूद आर्य ने उसे एक दिन और बढ़ाया और बताया कि अब 'बच्चों के साथ बंधक स्थिति' वाला सीन शूट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'एक करोड़ दिलवाओ, तब बच्चों को छोड़ूंगा', एयरगन भी दिखाई, चश्मदीद ने बताया स्टूडियो में क्या-क्या हुआ?

5 लीटर पेट्रोल और पटाखे लाने को कहा
आर्य ने अहर से 5 लीटर पेट्रोल और पटाखे लाने को भी कहा था, लेकिन अहर ने बच्चों की मौजूदगी के कारण ऐसा नहीं किया। गुरुवार सुबह जब अहर स्टूडियो पहुंचे, तो स्पॉट बॉय ने बताया कि किसी को ऊपर जाने की अनुमति नहीं है। थोड़ी देर बाद आर्य खुद नीचे आए और बोला कि 'फायर सीन' शूट करना है, उसके पास रबर सॉल्यूशन की बोतलें थीं। फिर उन्होंने गेट और सभी एंट्री पॉइंट लॉक करने को कहा।


इसके बाद रोहित आर्य ने बच्चों के सामने रबर सॉल्यूशन डालकर आग लगा दी। जब क्रू ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने एयर गन लहराई और सबको दूर रहने को कहा। अहर किसी तरह बाहर भागा और लोगों से पुलिस बुलाने को कहा। फिर उसने हथौड़े से खिड़की तोड़कर बच्चों को निकालने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। इसी दौरान आरया ने पेपर स्प्रे किया, जिससे अहर की आंखों में जलन हुई और वह गिर पड़ा।

ये भी पढ़ें: कौन था बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य? पवई के आरए स्टूडियो में क्यों उठाया ये कदम, जानें सबकुछ

...फिर फायरिंग की आवाजें सुनाई दी
अहर ने अंदर फंसी एक बुजुर्ग महिला को बचाया, जिसे सिर पर चोट आई। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और फिर पुलिस से बातचीत शुरू कर दी। अहर ने दोबारा अंदर जाकर बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन चार बच्चे अब भी अंदर थे। जब पुलिस ने जबरन अंदर प्रवेश किया, तो फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। पुलिस के अनुसार रोहित आर्य ने एयर गन से उन पर फायर किया, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसकी छाती में गोली लगी। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed