{"_id":"5f7740ef9bc93972cd15fd9f","slug":"rumors-about-sharad-pawar-vaccinated-by-coronavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार के कोरोना वैक्सीन लगवाने की अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार के कोरोना वैक्सीन लगवाने की अफवाह
Fri, 02 Oct 2020 08:32 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 02 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar
- फोटो : ANI (File)
एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार के पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट जाने से अफवाह फैली कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। पवार ने कहा कि मैंने कोरोना वैक्सीन नहीं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बीसीजी इंजेक्शन लगवाया है। मेरे स्टाफ के लोगों ने भी यह इंजेक्शन लगवाया है। यह कोरोना वैक्सीन नहीं है। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन तैयार करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
पवार गुरुवार को वहां गए थे। इसके बाद यह अफवाह उड़ी कि उन्होंने वहां जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई है जिससे वे राज्यभर में बेखौफ होकर दौरे कर सके। इस अफवाह पर पवार ने खुद सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीच्यूट के डॉ. सायरस पुनावाला मेरे मित्र हैं। वैक्सीन तैयार करने संबंधी कार्यों की जानकारी लेने के लिए मैं उनके पास गया था।
विज्ञापन