फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani attacks the opposition over BJP's victory; what did she say about Rahul?

'लोकतंत्र ने भीड़तंत्र को जवाब दिया': भाजपा की जीत पर स्मृति ईरानी का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी पर क्या कहा?

Fri, 09 Oct 2026 06:05 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 06:05 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में पार्टी की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने विपक्ष के भीड़तंत्र को जवाब दिया है। साथ ही, राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Smriti Irani attacks the opposition over BJP's victory; what did she say about Rahul?
स्मृति ईरानी, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए वोटरों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही कहा कि लोकतंत्र ने विपक्ष की 'मॉबोक्रेसी' (भीड़तंत्र) को करारा जवाब दिया है। बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में जीत हासिल की है।'

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने क्या कहा? 
स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा, 'आज लोकतंत्र ने भीड़तंत्र को जवाब दिया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर ने हम सभी को खुश कर दिया है। पुदुचेरी में भाजपा कार्यकर्ता एनडीए के प्रतिनिधि को उनकी जीत पर बधाई दे रहे हैं। अभी पश्चिम बंगाल और असम से ऐतिहासिक नतीजों की खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि नंदीग्राम, जो वामपंथी विचारधारा, जनता के खिलाफ हिंसा और औद्योगिक विकास को रोकने का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया था। अब वहां भारतीय जनता पार्टी सुशासन के संकल्प के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा, रेजीनगर में, जहां लगभग 71% मतदाता अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, वहां भी भारतीय जनता पार्टी जीत की दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? 
इसके साथ ही ईरानी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अपने ही सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी पितृसत्ता को खत्म करने की बात तो करती है, लेकिन यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अपने ही सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।' बता दें कि उन्होंने यह बात जेएनयू के प्रोफेसर (जिन्हें अब बर्खास्त कर दिया गया है) और कांग्रेस के संदर्भ में कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed